फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the pawns failed to convey Goldie Brar's message of terror, the main shooters took over.

Bareilly News: प्यादे नहीं दे सके गोल्डी बरार की दहशत का मेसेज तो मुख्य शूटरों ने संभाला मोर्चा

Thu, 18 Sep 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
When the pawns failed to convey Goldie Brar's message of terror, the main shooters took over.
बरेली। दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में गाजियाबाद में दो शूटरों को मुठभेड़ में ढेर करने वाली संयुक्त टीम को बरेली पुलिस ने ही पर्याप्त साक्ष्य सौंप दिए थे। सीसी कैमरों की फुटेज, नाम-पते से लेकर मौजूदा मोबाइल नंबर तक शूटरों को ट्रेस करने के काम आए। दरअसल शूटरों की ए टीम फ्लॉप होने पर बी टीम (मुख्य शूटरों) ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग की तमन्ना दिशा पाटनी के घर फायरिंग के बहाने यूपी में भी अपना वर्चस्व कायम कर दहशत व रंगदारी के धंधे को विस्तार देने की थी। अफसरों की मानें तो इसी सिलसिले में गैंग ने सुनियोजित योजना बनाकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

प्लान के तहत टीम ए में बागपत निवासी शूटर नकुल व विजय भेजे गए। दोनों 11 सितंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे जगदीश चंद्र पाटनी की गली में घुसे। गलतफहमी में ये पाटनी के घर से सौ मीटर आगे चले गए। वहां पीछे बैठे नकुल ने पिस्टल से एक फायर किया। तुरंत ही दोनों वापस हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये जब शहर से निकल रहे थे तो टीम बी (मुख्य शूटर) रविंद्र और अरुण शहर में घुस रहे थे। इससे पहले चारों की अपने विदेश व अन्य प्रदेशों में बैठे आकाओं से बात हो चुकी थी। सभी का ध्यान इंटरनेट व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर था जहां कहीं भी दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मेसेज नहीं दिखा।
सूत्रों के मुताबिक गिरोह ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि खुद पाटनी परिवार को भी फायरिंग का पता नहीं लगा। ये फायर हवाई था, इसलिए कोई निशान भी नहीं मिला। ऐसे में गिरोह की यह टीम मेसेज देने में विफल रही कि ऐसी घटना की गई।

तब तय किया गया कि रविंद्र व अरुण की टीम ये काम करेगी। 12 सितंबर को तड़के 3.33 बजे रविंद्र ने जिगाना पिस्टल से पाटनी के घर के छज्जे को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे गिरोह का मकसद पूरा हुआ और मीडिया में मामला सुर्खियां बनने के बाद गिरोह ने दिशा पाटनी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ले ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed