फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the issue of cleanliness was raised, the city health officer raised questions on the Municipal Commissioner

Bareilly News: सफाई का मुद्दा उठा तो नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नगर आयुक्त पर ही उठाया सवाल

Wed, 19 Mar 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
When the issue of cleanliness was raised, the city health officer raised questions on the Municipal Commissioner
बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक मेंमलूकपुर वार्ड के पार्षद नीरज ने सफाई नहीं होने का मुद्दा उठाया। कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उनके वार्ड से कुछ महिला कर्मियों का तबादला जरूरी है। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश ने कहा कि नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगा रखी है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसी कोई रोक नहीं लगाई गई है। बिना पूछे न जाने कितने लोगों का ट्रांसफर कर देते हैं, पर यह काम नहीं किया जा सका। नगर आयुक्त ने अब नगर स्वास्थ्य अधिकारी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। पार्षद को दो से तीन दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मुन्ना कबाड़ी का मुद्दा भी गूंजा
बिहारीपुर वार्ड की पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य संतोष कश्यप ने शौचालय पर कब्जा जमाए बैठे मुन्ना कबाड़ी के मुद्दे को उठाया। कहा कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। उन्हें व बेटे को मारने की कोशिश की गई। महापौर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा था। इस पर कर निर्धारण अधिकारी व कर अधीक्षक ने सफाई दी कि हम जब भी जाते हैं वहां सिर्फ दो-तीन कट्टे ही मिलते हैं। कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि जब पहले से बताकर जाएंगे तो सामान कहां से मिलेगा? अब महापौर ने सामान जब्त करने का आदेश दिया है। पार्षदों ने कर अधीक्षक राजवीर सिंह पर अच्छा व्यवहार नहीं करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

----
आय बढ़ाने के लिए बाहरी क्षेत्रों काे निगम की सीमा में कराएं शामिल
बरेली। आय को बढ़ाने के लिए बाहरी क्षेत्रों को चिह्नित कर निगम की सीमा में शामिल करने का प्लान बनाएं। महापौर ने कर विभाग के अधिकारियों को यह नसीहत दी है। नगर आयुक्त के नेतृत्व में डेवलपमेंट के आधार पर जगह को चिह्नित कर प्लान बनाकर शासन को भेजा जाएगा। वहां से नोटिफिकेशन आने के बाद कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में व फेरीवालों कि अड्डों से शुल्क के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सामान जब्त करने और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई से दिसंबर 2024 तक निगम ने 50.82 लाख रुपये वसूल किए थे। अब इस मद में 1.30 करोड़ रुपये वसूली का प्रावधान किया गया है।

ईद से पहले वार्डाें में लगेंगी 10-10 लाइटें

ईद से पहले वार्डों में 10-10 लाइटें लगाई जाएंगी। वार्ड 74 घेर शेख मिट्ठू के सलीम अहमद ने यह मुद्दा उठाया। इस पर प्रकाश विभाग ने कहा कि वार्डों में 10-10 लाइटें ईद से पहले दे दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed