फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the clouds break, the mercury rises, people drenched in sweat

बादल छंटे तो चढ़ा पारा, पसीने से तरबतर हुए लोग

Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
When the clouds break, the mercury rises, people drenched in sweat
बरेली। पिछले दो दिन करीब नौ मिमी बारिश होने से राहत महसूस कर रहे लोग रविवार को गर्मी से बेहाल हो गए। बादलों का जमावड़ा खत्म होने पर निकली तेज धूप ने पारा चढ़ा दिया तो लोग पसीने से तरबतर हो गए। इधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश के लिए अनुकूल माहौल न बनने का पूर्वानुमान जारी किया है। लिहाजा, गर्मी और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी बुलेटिन के मुताबिक शनिवार देर रात हवा की दिशा पूर्व दक्षिण पूर्व होने से बादलों का जमावड़ा लगना थम गया। देर रात न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़त के साथ 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, रविवार सुबह से ही धूप ने तेजी पकड़ ली। दोपहर करीब दो बजे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। फिलहाल दो दिन तक राहत के आसार नहीं हैं। इसके बाद हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने पर घने बादल मंडराने और तेज बारिश के आसार हैं। हवा में नमी 74 फीसदी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed