फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the bike ran out of petrol animal smuggling was exposed smuggler arrested

Bareilly: बाइक में पेट्रोल खत्म हुआ तो खुली पशु तस्करी, बोरियां गिरीं... हाईवे पर बिखरा मांस, तस्कर गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 01:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 01:09 PM IST
सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया। वह अपने साथी के साथ बाइक से संरक्षित पशु का मांस लेकर बरेली आ रहा था। उसका साथी फरार हो गया। 

विज्ञापन
When the bike ran out of petrol animal smuggling was exposed smuggler arrested
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले की सीमा में संरक्षित पशु का कटान करके मांस डिलीवरी देने दो तस्कर बरेली शहर की ओर आ रहे थे। कैंट इलाके में जाट रेजीमेंट सेंटर के सामने इनकी बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर पशु तस्करी की पोल खुल गई। पीछे से एक बाइक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बोरियां गिर गईं और एक बोरी फटने से संरक्षित पशु का मांस सड़क पर फैल गया। स्थानीय राहगीरों ने तत्काल कैंट थाना पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक तस्कर भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। 

विज्ञापन


मौके से दो बोरियों में भरा करीब एक क्विंटल मांस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रहबर खान बताया। वह शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा के गांव मिल्कीपुर का निवासी था। उसका जो साथी भाग निकला वह शावेज था जो शाहजहांपुर के ही कटरा के गांव खैरपुर का निवासी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: घर में फैला था खून ही खून, दिल दहलाने वाला था मंजर; इसलिए चार बच्चों का कत्ल कर बाप ने दी जान; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसने अपने तीसरे साथी कल्लू पुत्र यूनुस निवासी रजपुरा थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर के साथ मिलकर मदनापुर नहर की पटरी के पास झाड़ियों में एक संरक्षित पशु का कटान किया था। इसके मांस को बोरी में भरकर वह बरेली के सैलानी में एक व्यक्ति को देने जा रहे थे। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी कैंट अखिलेश सक्सेना को बुलाया। पशु चिकित्सक ने मांस का नमूना सील किया। मांस को गड्ढा खोदवाकर जमीन में दबा दिया गया। जिस व्यक्ति को मांस सप्लाई करना था, उसके बारे में पुलिस पता लगाने में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed