फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the administration increased its strictness, people themselves started breaking the tomb.

Bareilly News: प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती तो लोग स्वयं तोड़ने लगे मजार

Sun, 26 Jan 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
When the administration increased its strictness, people themselves started breaking the tomb.
गांव गनेशपुर में निर्मित अवैध मजार। संवाद
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर के कब्रिस्तान में बिना अनुमति बनाई गई मजार को दूसरे दिन लोगों ने स्वयं से तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि कुछ लोग आनाकानी करते रहे, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की एक भी न चली।
विज्ञापन


23 जनवरी को एक स्कूल के वार्षिक उत्सव में गए बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से किसी व्यक्ति ने नई मजार बनाने की शिकायत कर दी थी। इस पर उन्होंने एसडीएम से शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम तृप्ति गुप्ता और थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने मामले को गंभीरता से लेकर निर्माण कार्य को रोककर गिराने के आदेश दे दिए थे। इसके बाद शुक्रवार की देर रात 100 लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया था।
विज्ञापन

--
कुछ लोग कर रहे थे विरोध
शनिवार को प्रधान के पति मो. हनीफ बार बार ग्रामीणों को समझाते रहे, लेकिन कुछ व्यक्ति नई मजार को तोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। शाम चार बजे तक कुछ ही बल्लियां हटाकर शटरिंग हटाई गई थी। हालांकि शाम साढ़े चार बजे एसडीएम, सीओ अंजनी कुमार तिवारी, थाना अध्यक्ष शाही दल-बल के साथ पहुंचे, तब कुछ लोग मजार के ऊपर चढ़कर लिंटर के छज्जे के कुछ हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद रात तक तोड़ने का काम चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ग्रामीणों ने बिना अनुमति मजार का निर्माण कराया है। लोग स्वयं अवैध निर्माण हटा रहे हैं। गांव में पूर्णतया शांति है। फिर भी पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।
-तृप्ति गुप्ता, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed