{"_id":"69c50a39c626380f970a0d52","slug":"when-little-girl-cried-at-school-the-teacher-beat-her-in-bareilly-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल में रोई मासूम बच्ची तो टीचर ने कर दी पिटाई, चोट लगने से होंठ से निकला खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल में रोई मासूम बच्ची तो टीचर ने कर दी पिटाई, चोट लगने से होंठ से निकला खून
Thu, 26 Mar 2026 04:00 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 26 Mar 2026 04:00 PM IST
सार
बरेली के एक प्रतिष्ठित स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची की पिटाई का मामला सामने आया है। बच्ची स्कूल में रोई तो टीचर ने उसे कई थप्पड़ मार दिए, जिससे उसके होंठ में चोट लग गई।
विज्ञापन
पिटाई से बच्ची के होंठ में लगी चोट
- फोटो : परिजन
विस्तार
बरेली में हार्टमैन पुल के पास स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिशु शाखा में पढ़ने गई साढ़े तीन साल की बच्ची की टीचर ने पिटाई कर दी। मासूम को कई थप्पड़ मारे, जिससे होंठ में चोट लग गई। खून बहने लगा। जानकारी होने पर अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन
किला इलाके के निवासी एक शख्स ने एसपी सिटी कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि उनकी साढ़े तीन साल की बेटी ने तीन दिन पहले ही स्कूल जाना शुरू किया है। बुधवार दोपहर बाद जब वह और उनकी पत्नी बच्ची को स्कूल से लेने गए तो वह बुरी तरह रोने लगी। पता चला कि एक शिक्षिका ने उसकी जमकर पिटाई की है।
विज्ञापन
शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग
दरअसल बच्ची अपने मम्मी पापा को याद करके रो रही थी और घर जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर टीचर को गुस्सा आ गया। अभिभावकों के मुताबिक बच्ची का मसूड़ा फट गया और खून बहने लगा। शरीर पर और भी जगह चोटों की निशान हैं। परिवार ने पहले इज्जतनगर थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को वह एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद स्टाफ को शिकायत पत्र देकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन