{"_id":"696565a7a677eb26ef02bfd1","slug":"when-husband-went-to-saudi-brother-in-law-molested-her-accused-in-laws-of-harassmentwhen-husband-went-to-saudi-brother-in-law-molested-her-accused-in-laws-of-harassment-bareilly-news-c-4-vns1074-805639-2026-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति सऊदी अरब गया तो घर में जेठ ने विवाहिता से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति सऊदी अरब गया तो घर में जेठ ने विवाहिता से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 13 Jan 2026 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं के बारादरी इलाके का युवक अपनी पत्नी को घर में छोड़कर काम करने सऊदी अरब चला गया। इसका फायदा उठाकर उसके बड़े भाई ने पत्नी से छेड़खानी की। विवाहिता का आरोप है कि ससुरालवालों ने उससे दहेज की मांग की। युवक ने लौटकर अपने भाई, बहन के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवक ने बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बताया कि वह सऊदी अरब में काम करने गया था। छुट्टी में वह घर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी के साथ बड़े भाई ने अश्लील हरकत की है। दहेज की मांग करते हुए पत्नी को घर से निकाल दिया। युवक पत्नी के मायके जाकर उसके साथ रहने लगा। नौ जनवरी को युवक अपनी पत्नी के साथ सैलानी जा रहा था तभी बड़े भाई और बहन ने उसे रोककर अभद्रता की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

भाभी ने काटी देवर की अंगुली
नौ साल के बालक ने अपनी भाभी को दूसरे लड़के से बात करते देख लिया तो भाई से शिकायत करने की बात कही। नाराज भाभी ने धारदार हथियार से उसकी अंगुली कई जगह से काट दी। बारादरी थाने में परिजनों ने बहू के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि उनके बड़े बेटे ने सात माह पहले हजियापुर निवासी युवती से प्रेमविवाह किया था। निकाह के बाद से बहू किसी न किसी बात पर झगड़ा करती रहती है। तीन जनवरी को बहू किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी तभी उनके नौ साल बेटे ने देख लिया।
छोटे बेटे ने कहा कि वह अपने बड़े भाई से शिकायत कर देगा। नाराज बहू ने लात घूसों से उनके बेटे की पिटाई की। धारदार हथियार से उसकी अंगुली काट दी। इसके बाद बहू अपने मायके जाकर रहने लगी। वह लोग उसके घर गए तो वहां उसकी बहन और भाई की सास ने जान से मारने की धमकी दी।