{"_id":"6861a99f3cd04c877a0c0e5f","slug":"when-his-girlfriend-became-pregnant-he-refused-to-marry-her-bareilly-news-c-4-bly1015-672201-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमिका गर्भवती हुई तो कर दिया शादी से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमिका गर्भवती हुई तो कर दिया शादी से इन्कार
विज्ञापन
सीबीगंज। एक युवक ने पहले युवती को प्रेमजाल में फंसाया फिर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती की बहन ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि सीबीगंज के गांव सुनराशि निवासी अजय ने पहले उसकी बहन को प्रेमजाल में फंसाया। शादी करने का झांसा देकर करीब एक साल तक यौन उत्पीड़न करता रहा। जब उसकी बहन गर्भवती हो गई और अजय पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा।
अब वह आठ माह की गर्भवती है। अब अजय ने शादी करने से यह कहकर मना कर दिया कि वह दहेज में तीन लाख रुपये दें तो शादी होगी। धमकी दी कि अगर वह थाने गई तो उसे जान से मार देंगे। संवाद
विज्ञापन
अब वह आठ माह की गर्भवती है। अब अजय ने शादी करने से यह कहकर मना कर दिया कि वह दहेज में तीन लाख रुपये दें तो शादी होगी। धमकी दी कि अगर वह थाने गई तो उसे जान से मार देंगे। संवाद
विज्ञापन