फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   WhatsApp will test Nklvihin

व्हाट्सएप कराएगा नकलविहीन परीक्षा

Sat, 25 Feb 2017 01:20 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 25 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp will test Nklvihin
Whatsapp
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए विभाग कसरत में जुट गया है। पांच उड़नदस्तों के साथ डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब बेसिक फोन के साथ-साथ डीआईओएसए और परीक्षा से जुड़े अन्य लोगों के नंबर जारी किए जाएंगे। इन सबके बीच नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए मजबूत हथियार बनेगा सोशल मीडिया। सभी सचल दल का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा ताकि कोई भी सूचना एक ही समय पर सभी सचल दल को भेजी जा सके और तुरंत कार्रवाई हो सके। मंथन किया जा रहा है कि जिला प्रशासन, संयुक्त शिक्षा निदेशक, बोर्ड कार्यालय और डीआईओएस कार्यालय स्तर से बनने वाले सभी सचल दल इससे जोड़ जाएंगे। 
विज्ञापन

डीआईओएस मुन्ने अली के अनुसार पांच सचल दल बनाए जाएंगे। इनका गठन अभी नहीं किया गया है। जल्द गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाएगा ताकि सूचना का आदान प्रदान एक साथ सभी को उसी वक्त हो सके।
विज्ञापन


हर सचल दल में हाेंगी दो महिला शिक्षक
उड़नदस्तों में अब दो महिला शिक्षक भी अनिवार्य रूप से रखी जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बाबत भी आदेश जारी कर दिए हैं। दो पुरुष शिक्षक होंगे और उनके साथ दो महिला शिक्षक होंगी ताकि परीक्षा कक्ष में छात्राओं की भी तलाशी हो सके। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि महिला शिक्षकों को भी सचल दल में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आज होगी बैठक
बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक शनिवार को सुबह ग्यारह बजे एसवी इंटर कॉलेज में होगी। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि इसमें जिलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रों पर व्यवस्थापकों से लेकर तमाम सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श होगा। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed