फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Westerly winds increased the chill with minimum temperatures near seven degree in Bareilly

Weather Update: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, बरेली-पीलीभीत और शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान सात के करीब

Sun, 07 Dec 2025 07:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Dec 2025 07:42 AM IST
सार

बरेली समेत आसपास के जिलों में सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ने लगी है। सुबह-शाम गलन का एहसास हो रहा है। सर्दी बढ़ने से न्यूनतम पारा सात डिग्री के करीब पहुंच गया है।   

विज्ञापन
Westerly winds increased the chill with minimum temperatures near seven degree in Bareilly
स्टेशन पर शॉल ओढ़े बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पछुआ हवा के सर्द झोंके से बरेली मंडल में ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में न्यूनतम पारा सात डिग्री के करीब और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ ने सुबह-शाम कोहरा और रात में सर्द हवा का अनुमान जताया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार, बरेली मंडल के जिलों में सुबह हल्के बादल मंडराने से तापमान में हल्की बढ़त हुई। दिन में धूप निकली पर सर्द हवा कंपकंपी का अहसास कराती रही। लोग गर्म कपड़ों में घरों से बाहर निकले और गुनगुनी धूप का आनंद लेते रहे। बरेली में तापमान अधिकतम 21.3 डिग्री और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। क्रमवार बदायूं में 24.0-12.0, पीलीभीत में 21.8-7.2, शाहजहांपुर में 10.4-23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

रात में सताएगी शीतलहर
पछुआ हवा के प्रवेश से पारे में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार की रात पहाड़ों की सर्द हवा संग शहर में बादलों का प्रवेश हुआ। रात के पारे में दो डिग्री बढ़त हुई। शनिवार को सुबह हल्का कोहरा हुआ पर ढलती शाम के साथ शीतलहर ठिठुरन का अहसास कराने लगी।

मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार बादलों के प्रवेश से शनिवार को धूप बेअसर रही। सर्द हवा कंपकंपाती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 21.3 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 90 फीसदी रहा।

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ से पहाड़ों पर घिरे बादल शहर में प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि, उच्च वायुदाब का क्षेत्र होने की वजह से बारिश की संभावना बेहद कम है, पर नमी बढ़ने से आगामी दिनों में ठंड और तेज होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed