{"_id":"589cc1464f1c1b865237b88b","slug":"were-running-between-budaun-kasganj-six-trains-bareilly-city-will-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं-कासगंज के बीच चल रहीं छह ट्रेनें जल्द बरेली सिटी पहुंचेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं-कासगंज के बीच चल रहीं छह ट्रेनें जल्द बरेली सिटी पहुंचेंगी
बरेली।
Updated Fri, 10 Feb 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
सीआरएस निरीक्षण के बाद बरेली-कासगंज के बीच अब गाड़ियां दौड़ाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इंतजार है सिर्फ सीआरएस और रेलवे मुख्यालय की हरी झंडी मिलने का। इसके लिए डीआरएम ने प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। अनुमान है कि सप्ताह भर में मंजूरी मिलते ही पहले फेज में बदायूं-कासगंज के बीच चल रहीं छह गाड़ियों (अप और डाउन) समेत कुल दस गाड़ियां बरेली से बदायूं होते हुए कासगंज तक चलने लगेंगी।
नव निर्मित बरेली सिटी-रामगंगा के बीच ब्राडगेज ट्रैक का बुधवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त पीके आचार्या ने निरीक्षण किया। रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक निरीक्षण ठीक ठाक रहा। ट्रैक पर जो कमियां पाई गईं, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी और सप्ताह भर में सीआरएस की रिपोर्ट भी आ जाएगी। इसी को देखते हुए डीआरएम निखिल पांडेय ने इस रूट पर गाड़ियां संचालन करने की तैयारी भी कर ली है।
पहले फेज में बरेली सिटी से उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन की लाइन नंबर चार से गुजर रहीं दो जोड़ी गाड़ियों के अलावा बदायूं-कासगंज के बीच चल रहीं तीन जोड़ी गाड़ियों को भी बरेली सिटी तक पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक से चलाया जाएगा। इन गाड़ियों की टाइमटेबल कासगंज से मथुरा और आगरा तक जाने वाली गाड़ियों से कनेक्ट कर बनाई जाएगी, जिससे आगरा तक जाने में यात्रियों की राह आसान हो जाएगी। इसके अलावा रामनगर से आगरा के लिए चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को प्रति दिन चलाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बदायूं-कासगंज के बीच छह गाड़ियां
पूर्वोत्तर रेलवे ने बरेली से कासगंज ब्राडगेज ट्रैक ओके हो जाने पर पिछले साल कुल पांच जोड़ी गाड़ियां चलाई थीं। चूंकि एनईआर का बरेली सिटी-रामगंगा के बीच ट्रैक बन नहीं पाया था, इसलिए बरेली सिटी से उत्तर रेलवे (एनआर) जंक्शन की लाइन नंबर चार से दो जोड़ी गाड़ियां बरेली सिटी से कासगंज के लिए चलाई जा रही थीं। ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया था, क्योंकि एनआर की लाइन नंबर चार से बरेली से ही आला हजरत एक्सप्रेस, इंटरसिटी, दिल्ली पैसेंजर, ऊना हिमाचल एक्सप्रेस आदि संचालित की जाती हैं, इसलिए यह ट्रैक काफी व्यस्त रहता है। इसलिए एनआर ने एनईआर की सिर्फ दो जोड़ी ट्रेनों के लिए ही अनुमति दी थी, जो सुबह शाम चलाई जा रही हैं, जबकि तीन जोड़ी ट्रेनें एनईआर बदायूं-कासगंज के बीच चला रहा है। अब उसका खुद का ट्रैक तैयार हो गया है। इसलिए इन गाड़ियों को कासगंज से बरेली सिटी तक चलाने की तैयारी पूरी हो गई है।