फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weekly train between Lalkuan and Bengaluru will run from 10th January vai Bareilly

Railway News: लालकुआं-बंगलूरू के बीच साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 10 जनवरी से, यात्रियों को होगी सहूलियत

Mon, 05 Jan 2026 07:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 07:48 AM IST
सार

बरेली से बंगलूरू के बीच सफर अब आसान हो जाएगा। बरेली होकर गुजरने वाली लालकुआं-बंगलूरू साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 10 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। 

विज्ञापन
weekly train between Lalkuan and Bengaluru will run from 10th January vai Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे की 05074/05073 लालकुआं जंक्शन-क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) विशेष गाड़ी का संचालन 10 जनवरी से अगले आदेश तक किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) से और प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से चलेगी।

विज्ञापन


बरेली-बंगलूरू के बीच अब तक कोई ट्रेन न होने के कारण लोगों को अन्य माध्यमों से यात्रा करनी पड़ती है। सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा है, लेकिन टिकट के लिए यहां भी मारामारी रहती है। ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद बरेली-बंगलूरू के बीच यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


05074 लालकुआं जंक्शन-क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) विशेष गाड़ी प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से शाम 5:55 बजे चलकर रात 8:08 बजे बरेली जंक्शन आएगी। तीसरे दिन दोपहर 3:25 बजे क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में 05073 क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू)-लालकुआं विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) से सुबह 7:15 बजे चलने के बाद तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे बरेली और 9:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। 

25 गाड़ियों ने कराया तीन घंटे तक इंतजार
शीतलहर और कोहरे के कारण रविवार को भी बरेली होकर गुजरने वाली 25 गाड़ियों ने यात्रियों को तीन घंटे तक इंतजार कराया। 14673 शहीद एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। 13020 बाघ एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट ने दो-दो घंटे इंतजार कराया। 

14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस, 12317-18 अकालतख्त एक्सप्रेस, 12332-31 हिमगिरि एक्सप्रेस, 12430-29 एसी सुपरफास्ट, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस भी देरी से आईं। 22418 महामना एक्सप्रेस, 12392-91 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14208-07 पद्मावत एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 13010-09 दून एक्सप्रेस, 13151-52 कोलकाता एक्सप्रेस, 15910-09 अवध-असम एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं।

डीआरएम के निरीक्षण को लेकर अलर्ट रहे अधिकारी
मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह के निरीक्षण को लेकर रविवार को बरेली जंक्शन पर अधिकारी अलर्ट रहे। डीआरएम रोजा, शाहजहांपुर और कटरा स्टेशनों का निरीक्षण करने के बाद मुरादाबाद लौट गए। स्थानीय स्तर पर सूचना थी कि रोजा जाते वक्त डीआरएम बरेली जंक्शन पर रुकेंगे, लेकिन वह सीधे रोजा निकल गए। वापसी में भी डीआरएम की स्पेशल गाड़ी जंक्शन पर नहीं रुकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed