फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weekly market held even after complaint to DM

Bareilly News: डीएम से शिकायत के बाद भी लगा साप्ताहिक बाजार

Sun, 19 Jan 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Weekly market held even after complaint to DM
नवाबगंज फोटो 2 नगर में शनिवार को लगा अवैध बाजार
नवाबगंज। अवैध बाजार को हटवाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से डीएम को भेजा गया पत्र भी बेअसर साबित रहा। शनिवार को भी कस्बे में अवैध बाजार लगा। सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

कस्बे में आंबेडकर पार्क के पास स्थित एक गैस गोदाम के गेट पर खाली पड़े प्लाॅट में प्रत्येक शनिवार को अवैध साप्ताहिक बाजार लगाया जाता है। इस अवैध बाजार में गर्म कपड़ों की सैकड़ों दुकानें लगाई जाती हैं। इससे वहां बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जुटती है। गैस गोदाम के पास बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जुटने से हादसों का डर बना रहता है।
विज्ञापन

इस बाजार को लगाने के लिए फायर ब्रिगेड से अनुमति भी नहीं ली गयी है। अवैध बाजार को हटाने के लिए नगरपालिका परिषद ने थाना पुलिस को पत्र भेजा था, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसे देखते हुए नगरपालिका परिषद ने डीएम को पत्र भेज अवैध बाजार पर कार्रवाई की मांग की थी। डीएम के पत्र के बाद भी अवैध बाजार नहीं हट सका। शनिवार को कस्बे में फिर अवैध बाजार लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाजार को हटवाने का कार्य नगर पालिका परिषद का है। अगर उन्हें बाजार हटवाने में प्रशासन की मदद की जरूरत है तो उन्हें मदद की जाएगी।
- अजय कुमार उपाध्याय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed