फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weddings in the valleys, wedding processions in the palaces

Bareilly News: वादियों में शादियां, महलों में बरात

Sat, 14 Dec 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Weddings in the valleys, wedding processions in the palaces
शादियों में बदलाव का दौर अब प्रकृति की गोद में पहुंच गया है। पहले बड़े-बड़े पंडालों में चकाचौंध कर देने वाली रोशनी शादियों का खास आकर्षण हुआ करती थी। अब डेस्टिनेशन वेडिंग, सनडाउन वेडिंग, प्री वेडिंग शूट्स, अनोखी ब्राइडल एंट्री का चलन तेजी से बढ़ रहा है। सुरम्य वादियां और राजमहलों की ठाठ युवाओं को आकर्षित कर रही है। जाने-अनजाने वे प्रकृति की गोद में सुकून तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


सनडाउन वेडिंग यानी सूरज ढलने के समय आयोजित होने वाली शादी, इन दिनों बेहद लोकप्रिय हो रही है। इसके पीछे मुख्य वजह तस्वीरों की खूबसूरती है। सूरज की लालिमा में ली जाने वाली तस्वीरों का आकर्षण हर किसी को लुभा रहा है। जानकारों का मानना है कि सूरज की नरम रोशनी और प्राकृतिक पृष्ठभूमि के साथ ली गई तस्वीरें जीवंत होती हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड और पिंटरेस्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स से भी शादियों के नए चलन को बढ़ावा मिल रहा है। सेलेब्रिटीज की शादियों के अनोखे अंदाज से लोग प्रेरित हो रहे हैं। दुल्हनें अब पारंपरिक मंडप में नहीं, बल्कि एटीवी (ऑल-टेरेन व्हीकल) कारों, विंटेज गाड़ियों, और फूलों से सजे रथ पर सवार होकर एंट्री ले रही हैं। कलर ब्लास्टर्स और फॉग स्प्रे का इस्तेमाल करके दुल्हन की धमाकेदार एंट्री कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री वेडिंग शूट्स की बढ़ती मांग
प्री-वेडिंग शूट का क्रेज भी इन दिनों जोर पकड़ रहा है। कपल्स अब राजस्थान के महलों, पहाड़ों की वादियों, समुद्र तटों सहित विदेश में शूट कराने को प्राथमिकता दे रहे हैं। जयपुर, उदयपुर, और जैसलमेर जैसे स्थान अपने ऐतिहासिक महत्व एवं राजसी ठाठ की वजह से खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। शहर के कैंट इलाके में स्थित फूल बाग, पीलीभीत का टाइगर रिजर्व, चूका बीच, शाहगढ़ का किला और आसपास की हरियाली भी प्री-वेडिंग शूट्स के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

सजावट का भी बदला है अंदाज
डेकोरेशन में भी खासा बदलाव आया है। अब पारंपरिक गहरे रंगों की जगह गुलाबी, मिंट ग्रीन, लैवेंडर जैसे पेस्टल शेड्स को अधिक महत्व दिया जा रहा है। फूलों और प्रॉप्स का बारीकी से इस्तेमाल किया जा रहा है। गेंदा और गुलाब के पारंपरिक फूलों के साथ ही विदेशी फूलों का भी उपयोग सजावट में किया जा रहा है।

सोशल मीडिया से प्रेरित हो रहे युवा
सनडाउन वेडिंग में प्राकृतिक रोशनी का इस्तेमाल होता है। इससे तस्वीरें बहुत आकर्षक और जीवंत लगती हैं। युवा सोशल मीडिया से प्रेरित हो रहे हैं। - दिपांशु खंडेलवाल, इवेंट प्लानर

ब्राइडल एंट्री में भी बहुत बदलाव आया है। अब दुल्हनें एटीवी कार, फूलों से सजे रथ से मंडल में प्रवेश करती हैं। फूलों की वर्षा एंट्री को और खास बना रही है। - निशांत सक्सेना, इवेंट प्लानर

जीवन भर याद रहेगा पल
फूलों से सजे स्टेज पर मैंने एंट्री ली। पेस्टल शेड्स और प्रॉप्स के माध्यम से सजावट में चार चांद लग गए। यह बेहद यादगार रहा। - अनुश्री खंडेलवाल
सूर्यास्त की रोशनी में ली गई तस्वीरें बेहद खास होती हैं। हमारी तस्वीरें इतनी खूबसूरत आईं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। - सिद्धांत गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed