फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Web of lines of private companies on electric poles

Bareilly News: बिजली के खंभों पर निजी कंपनियों की लाइनों का मकड़जाल

Wed, 05 Feb 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Web of lines of private companies on electric poles
बरेली। बिजली निगम के खंभों का इस्तेमाल निजी टेलीकॉम कंपनियां कर रही हैं। खंभों पर बिजली से ज्यादा अन्य लाइनें हैं। बिजली निगम के पुनर्गठन के बाद निगम ने शहर में सर्वे शुरू करा दिया है। सर्वे के बाद बिजली निगम के खंभों का इस्तेमाल करने वाली टेलीकॉम और निजी कंपनियों को एस्टीमेट के साथ डिमांड नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन

पूरे शहर में एचटी और एलटी लाइनों के बिजली के खंभों पर निजी कंपनियों का कब्जा है। 11 केवी लाइन पर बिजली निगम की तीन मुख्य लाइन और दो गर्डिंग लाइन होती है। नियमानुसार इन खंभों पर अन्य लाइन नहीं होनी चाहिए। इसके बावजूद पूरे शहर में 11 व 33 केवी के खंभों पर निजी कंपनियों की लाइनों का मकड़जाल है। कई बार इनके कारण खंभों और बिजली के पोलों पर करंट भी आ जाता है। बारिश के दिनों में खतरा ज्यादा रहता है। निजी कंपनियां खंभों को इस्तेमाल के बदले बिजली निगम को कोई राजस्व भी नहीं देतीं। पिछले महीने खंभों पर नव वर्ष के होर्डिंग्स लगाते समय सिगलापुर में एक युवक की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन



------------
तारों के मकड़जाल के सहारे बिजली चोरी
कई इलाकों में खंभों पर अवैध लाइनों के मकड़ताल के सहारे बिजली चोरी भी हो रही है। पिछले दिनों नवादा शेखान, बाकरगंज में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। यहां तारों के मकड़जाल के बीच बंच केबल को काटकर चोरी की जा रही थी। बिजली निगम ने अब इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
निजी कंपनियां बिना स्वीकृति के खंभों का इस्तेमाल कर रही हैं। खंभों पर तारों के मकड़ताल से खतरा रहता है। शहर में सर्वे कराया जा रहा है। निजी कंपनियों को एस्टीमेट और डिमांड नोटिस किया जाएगा। - सुरेंद्र गौतम, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed