{"_id":"68c60d987fef7d527f085324","slug":"web-cameras-will-monitor-criminals-at-railway-stations-bareilly-news-c-4-vns1074-725573-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे स्टेशनों पर अपराधियों की निगरानी करेंगे वेब कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे स्टेशनों पर अपराधियों की निगरानी करेंगे वेब कैमरे
विज्ञापन
बरेली। रेलवे स्टेशनों, व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग और संवेदनशील रेलखंडों में बाईफाई से लैस अत्याधुनिक वेब कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। वेब कैमरों के जरिये महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ अपराधियों की निगरानी भी की जाएगी। बरेली-चंदौसी रेलखंड के रामगंगा, बिशारतगंज, आंबला, करेंगी, दबथरा समेत 10 स्टेशनों पर वेब कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। बरेली जंक्शन के यार्ड को भी वेब कैमरों से लैस किया जाएगा।
दिल्ली-लखनऊ के बीच स्थित बरेली से उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की लाइनें गुजरती हैं। इज्जतनगर मंडल की बरेली-कासगंज, बरेली-टनकपुर, बरेली-लालकुआं के अलावा पीलीभीत-मैलानी-लखनऊ रेल लाइनें हैं। मुरादाबाद मंडल की दिल्ली-लखनऊ और बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ रेल लाइनें हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ रेलवे स्टेशनों पर सामान्य कैमरे लगाए गए थे। इनके स्थान पर अब इंटरनेट प्रोटोकाल और बाईफाई से लैस नाइट विजन वेब कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। स्टेशनों और क्रॉसिंग के साथ संवेदनशील रेलखंडों में वेव कैमरे लगाने के साथ रेलवे एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रबंधन प्रणाली विकसित कर रहा है, ताकि रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ अपराधियों की निगरानी की जा सके।
इज्जतनगर मंडल के तहत व्यस्त करने वाले 30 रेलवे क्रॉसिंग पर भी कैमरे लगाए जा चुके हैं। जंक्शन पर पहले से लगे कैमरों को बदलकर वेब कैमरे लगाए जाएंगे। आरपीएफ थाने में कंट्रोल रूम प्रस्तावित है। वेब कैमरों और एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रबंधन प्रणाली व सर्विलांस के जरिये सुरक्षा, संरक्षा में सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन
पहले चरण में इज्जतनगर के 22, मुरादाबाद मंडल के 30 स्टेशन
पहले चरण में इज्जतनगर मंडल के प्रमुख 25 और मुरादाबाद के 30 रेलवे स्टेशनों पर वेब कैमरे लगाए जा रहे हैं। बरेली-चंदौसी रेलखंड के कुछ स्टेशन संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। दबथरा स्टेशन के पास सत्याग्रह एक्सप्रेस की चेन पुलिंग के बाद लूट की घटना हो चुकी है। इसके अलावा इस रेलवे स्टेशनों पर एक बार डाका भी पड़ चुका है। इंडियन ऑयल का डिपो भी इसी रेलखंड में स्थित है। ऐसे में पहले इस रेलखंड के प्रमुख स्टेशनों पर वेब कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है।