फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather will change from tomorrow

बुधवार से कम होगी ठंड, निकलेगी तेज धूप

Tue, 30 Jan 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 30 Jan 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
weather will change from tomorrow
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ों आ रहीं बर्फीली हवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी। बुधवार से शीतलहर का प्रकोप कम हो जाएगा। दिन और रात का तापमान भी बढ़ेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। आसमान साफ रहेगा। अगले दो-चार दिन बारिश के आसार नहीं है। सुबह-शाम हल्का कोहरा रहेगा। गुलाबी सर्दी का असर फरवरी तक रहेगा। 
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को इसमें 0.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी 16.5 डिग्री से बढ़कर 19.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पूर्वान्ह 11 बजे तक कोहरे का प्रकोप रहा। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से पूरे दिन शीतलहर का असर रहा। दोपहिया वाहन चलाने वाले धूप में भी कांपते दिखे। घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। शाम को पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पहाड़ों की बर्फ पिघल चुकी है। जो थोड़ी बहुत बची है, वही हवाओं को शीतलहर बना रही है। मंगलवार को बर्फीली हवाओं का असर रहेगा, लेकिन इसके बाद यह हवाएं सामान्य होने लगेंगी और फिर सर्दी का प्रकोप कम हो जाएगा। इस हफ्ते मौसम पूरी तरह वसंतमय हो जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed