फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather update people shivering in cold wave in Bareilly

UP Weather: बरेली में सर्दी का सितम जारी, पांचवें दिन भी तनी कोहरे की चादर, नश्तर सी चुभ रही शीतलहर

Fri, 03 Jan 2025 10:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 10:53 AM IST
सार

बरेली समेत पूरा रुहेलखंड क्षेत्र में कोहरा और शीतलहर की चपेट में है। लगातार पांच दिन से धूप नहीं निकली है, जिससे गलन बढ़ गई है। बरेली में दिन का तापमान लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ टिका है। 

विज्ञापन
Weather update people shivering in cold wave in Bareilly
शीतलहर से ठिठुरे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शीतलहर से दिन का पारा लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ टिका है। धूप न निकलने से गलन बढ़ गई है। लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। पांचवें दिन भी कोहरे की चादर तनी रही। शुक्रवार को सुबह से कोहरा और बादल छाए हुए हैं। ऊपर से सर्द हवा सितम ढा रही है। इस कारण शहरवासी रात-दिन ठिठुर रहे हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार कड़ाके की सर्दी का दौर अभी जारी रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे और बर्फीली हवा के साथ हुई। तेज हवा से लोगों को कोहरा और बादल छंटने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को भी धूप न निकलने से लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन


UP: कलाई पर कलावा... आनंद नाम बता आलिम ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया; बरेली लव जिहाद केस की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, रात में फिर कोहरा मंडराने लगा। बर्फीली हवा नश्तर सी चुभती रही। राहत के लिए दिनभर लोग अलाव से चिपके रहे । तमाम घरों में लोग हीटर, ब्लोअर के सामने बैठकर सर्दी से बचाव करते रहे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक बर्फीली हवा का दौर दो दिन जारी रहेगा। हवा की दिशा बदलने से राहत की उम्मीद है। 

सर्दी से बचाव के उपाय
  • कोहरा, धुंध होने पर मास्क जरूर लगाएं।
  • गर्म कपड़ों से हाथ, पैर, कान को ढके रहें।
  • रात में यात्रा न करें। मौसमी फल, सब्जियां खाएं।
  • अंगीठी, ब्लोअर चलाएं, पर वेंटिलेशन रखें।
  • सुबह-शाम घर से न निकलें। गुनगुना पानी पीएं।
  • तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

बुजुर्गों के जोड़ों का दर्द बढ़ा रही सर्द हवा
चार दिनों से पड़ रही ठंड से सांस, आंख और कोल्ड डायरिया के मरीजों के साथ जिला अस्पताल के ऑर्थो वार्ड की ओपीडी में जोडों के दर्द के मरीजों की तादाद बढ़ी है। डॉ. दिनेश गंगवार के मुताबिक सर्दियों में मांसपेशियों की जकड़न बढ़ती है। इससे दर्द होता है। थॉयराइड के मरीजों का दर्द भी उभरने लगा है। इन्हें गर्म कपड़े पहनने के साथ प्रभावित अंग की सिंकाई करने का सुझाव दिया है। बताया कि बृहस्पतिवार को ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे ढाई सौ मरीजों में से करीब सौ मरीज मांसपेशियों में दर्द से पीड़ित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed