फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather update news monsoon likely to weaken in June

Weather Update: ये गुलाबी मौसम जून में बदलेगा मिजाज, बरसाएगा आग, कमजोर करेगा मानसून

Mon, 29 May 2023 06:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 May 2023 06:31 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग ने जून में धीमी गति से मानसून हावी होने और बारिश के सामान्य से कम होने की आशंका जताई है। इससे रुहेलखंड और तराई क्षेत्र में तपिश बरकरार रहेगी।

विज्ञापन
Weather update news monsoon likely to weaken in June
जून में बदलेगा मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई वर्षों बाद मई में गुलाबी मौसम का आनंद ले रहे लोगों को जून में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने जून में धीमी गति से मानसून हावी होने और बारिश के सामान्य से कम होने की आशंका जताई है। इससे रुहेलखंड और तराई क्षेत्र में तपिश बरकरार रहेगी। फिलहाल सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मंगलवार से तापमान में तेजी से बढ़त का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अभी जो पश्चिमी विक्षोभ हावी है, उसकी प्रक्रिया एक-दो दिन में कम हो जाएगी। इससे उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से आसमान साफ रहेगा। मानसून हावी होगा, लेकिन उसे बारिश के लिए अनुकूल माहौल नहीं मिलेगा। लिहाजा, मानसून की बारिश कम होने से तपिश बनी रहेगी।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि अप्रैल के अंतिम दिनों में पश्चिमी विक्षोभ हावी हो गया था। इससे मई की शुरुआत में दस दिन बारिश और बादल मंडराए। 20 मई के बाद फिर पश्चिमी विक्षोभ घिरा और मौसम अनुकूल रहा। तापमान सामान्य से नौ डिग्री तक कम जा पहुंचा। 10 से 20 मई तक ही गर्मी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ गुजरते रहते हैं, जो नॉर्थ से 35 डिग्री ऊपर होते हैं। पर इस बार जो पश्चिमी विक्षोभ गुजरे वे 30 डिग्री के नीचे रहे। इससे पश्चिमी विक्षोभ का पूरा प्रभाव उत्तर प्रदेश पर पड़ा। उन्होंने बताया कि 30 डिग्री से नीचे गुरजने पर अरब सागर से नमी मिली। इसी दौरान बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा प्रदेश पर मंडराने लगीं। अरब सागर के संपर्क में आए विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से उठ रही हवा के समागम से आंधी, जोरदार हवा और बारिश हुई। लिहाजा, मई के महीने में राहत बरसी।

अधिकतम पारा बढ़ा और न्यूनतम में गिरावट

शनिवार की सुबह हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लिहाजा, रात में लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। रविवार को सुबह से ही आसमान साफ होने से तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री की बढ़त के बाद 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 64 फीसदी और पिछले 24 घंटे में 28 मिमी बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed