{"_id":"65772bcea39625a3e50edcbc","slug":"weather-news-minimum-temperature-drops-in-bareilly-2023-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather: प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा बरेली, न्यूनतम पारा @5.5 डिग्री; रात में ठिठुर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा बरेली, न्यूनतम पारा @5.5 डिग्री; रात में ठिठुर रहे लोग
Tue, 12 Dec 2023 07:45 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Dec 2023 07:45 AM IST
सार
Bareilly Weather : एक सप्ताह से तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव हुआ है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। अब अधिकतम तापमान भी गिर रहा है। रविवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा।
विज्ञापन
स्टेशन पर कंबल ओढ़े बैठे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदलते मौसम में लुढ़क रहे न्यूनतम और अधिकतम पारे से बरेली लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। रविवार की रात न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री तक गिर गया, जबकि अधिकतम पारा लुढ़क कर 21.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान ने हल्द्वानी को भी पीछे छोड़ दिया। ठंड से लोग ठिठुरने लगे हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह से तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव हुआ है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। अब अधिकतम तापमान भी गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार दिन भर हल्के बादल मंडराने और रात में सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी। न्यूनतम पारा ठिठुरा और करीब एक डिग्री गिरावट के बाद सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Bareilly: रिश्वत लेने की आरोपी महिला दरोगा की जमानत अर्जी खारिज, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांगे थे 25 हजार रुपये
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अभी अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह का रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों में पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।
अधिकतम तापमान में गिरावट
मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश में बरेली का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम 5.5 रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम मुजफ्फरनगर का 5.5 रहा। अधिकतम तापमान सबसे कम होने से भी बरेली प्रदेश के सबसे ठंडे शहर में शामिल रहा।
मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश में बरेली का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम 5.5 रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम मुजफ्फरनगर का 5.5 रहा। अधिकतम तापमान सबसे कम होने से भी बरेली प्रदेश के सबसे ठंडे शहर में शामिल रहा।
बीते सात दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
11 दिसंबर 21.8 5.5
10 दिसंबर 22.4 7.0
9 दिसंबर 23 7.8
8 दिसंबर 24.1 9.7
7 दिसंबर 25.5 10.0
6 दिसंबर 25.5 8.4
5 दिसंबर 24.5 10.6
4 दिसंबर 21.9 14.1
तिथि अधिकतम न्यूनतम
11 दिसंबर 21.8 5.5
10 दिसंबर 22.4 7.0
9 दिसंबर 23 7.8
8 दिसंबर 24.1 9.7
7 दिसंबर 25.5 10.0
6 दिसंबर 25.5 8.4
5 दिसंबर 24.5 10.6
4 दिसंबर 21.9 14.1