फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bail application of lady inspector accused of taking bribe rejected in Bareilly

Bareilly: रिश्वत लेने की आरोपी महिला दरोगा की जमानत अर्जी खारिज, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांगे थे 25 हजार रुपये

Mon, 11 Dec 2023 08:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 08:18 PM IST
सार

एंटी करप्शन की टीम ने 20 नवंबर 2023 को महिला दरोगा पिंकी शर्मा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। दरोगा की ओर से जमानत अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।  

विज्ञापन
Bail application of lady inspector accused of taking bribe rejected in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मुकदमे में गिरफ्तारी का डर दिखाकर पांच हजार रुपये रिश्वत लेने की आरोपी मुरादाबाद की महिला उपनिरीक्षक की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। यह आदेश विशेष न्यायाधीश पीसी एक्ट प्रण विजय सिंह ने किया। घटना जिला मुरादाबाद के थाना डिलारी की है। 

विज्ञापन


इस मामले की शिकायत मुरादाबाद की ही रहने वाले हसमत अली ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद के कार्यालय में की। शिकायत में कहा कि उनके खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। 3 नवंबर 2023 को शाम छह बजे उनके पास थाना डिलारी की उपनिरिक्षक पिंकी शर्मा का फोन आया। फोन पर मिलने को कहा गया। 

विज्ञापन

दरोगा ने मांगी थी 25 हजार रुपये रिश्वत 
शिकायतकर्ता नौ नवंबर को उनसे थाने पर जाकर मिला तो अभियुक्ता पिंकी शर्मा ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह उन्हें गिरफ्तार कर लेंगी। अगर गिरफ्तारी से बचना है तो 25 हजार रुपये बतौर रिश्वत दो। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के लिए समय मांगा दिवाली के बाद पहली किस्त के रूप में पांच हजार रुपये देने की बात कही।

इस शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से ट्रैप टीम बनाई गई। इस ट्रैप टीम ने 20 नवंबर 2023 को अभियुक्त पिंकी शर्मा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अभियुक्त की ओर से जमानत अर्जी लगाई गई, जिसका विरोध सरकारी वकील पंकज महंत किया। कोर्ट ने अभियुक्ता पिंकी शर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed