फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather day temperature reached 40 degrees April is too hot after eight years

UP Weather: बरेली में धूप के तेवर तल्ख... 40 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, आठ साल बाद इतना तप रहा अप्रैल

Thu, 24 Apr 2025 01:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 01:19 PM IST
सार

Weather Update: बरेली में धूप के तल्ख तेवर और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इनमें अभी और बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
weather day temperature reached 40 degrees April is too hot after eight years
धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जातीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के बाद अब दिन का पारा 40 डिग्री तक जा पहुंचा है। पिछले वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2016 में भी पारा अप्रैल के तीसरे सप्ताह में 40 डिग्री पहुंचा था। मौसम विशेषज्ञ फिलहाल धूप के तेवर और तल्ख होने का अनुमान जता रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2016 में भी 22 और 23 मार्च को अधिकतम तापमान 40 और 40.1 डिग्री पहुंचा था। इस वर्ष 22 अप्रैल को पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। 23 अप्रैल यानी बुधवार को भी पारा 39 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक इस वर्ष समुद्री हलचल अलनीना की सक्रियता कम होने से ठंड के दिन कम रहे। गर्मियों के दिन जल्द शुरू होने से हवा से नमी कम हो रही है। बारिश के अनुकूल परिस्थितियों के आसार कम हैं। इसलिए गर्म होती हवा तपिश का अहसास कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: बरेली में 34 पाकिस्तानी नागरिक... मायके आई शहनाज को 48 घंटे में वापस जाना होगा पाकिस्तान

अतुल के मुताबिक अगले चार दिन में पारा 41 डिग्री से ज्यादा पहुंच सकता है। जिसका असर जनजीवन समेत फसलों के उत्पादन पर भी पड़ने की आशंका है। हालांकि, 28 अप्रैल से पहाड़ों पर विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है। अनुकूल माहौल बना तो बरेली में भी राहत मिल सकती है।

दिन भर चटक धूप, सताने लगी गर्मी 
बुधवार को सुबह से ही तेज धूप रही। सुबह दस बजे ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर दो बजे तक दिन का पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। दोपहर में सड़कों पर बेहद जरूरी कार्य होने पर ही लोग निकले। राहगीर छांव में धूप से बचाव की कोशिश करते दिखे। गर्म हवा लू का अहसास कराते रही। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

23 अप्रैल को पिछले आठ वर्ष का तापमान
वर्ष   अधिकतम   न्यूनतम
2016   41.1        25.8
2017   38.4        24.8
2018   36.4        20.9
2019   37.8        21.3
2020   34.4        23.4
2021   33.2        21.4
2022   38.3        22.6
2023   36.3        20.3
2024   37.8        22.6
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)

डायरिया पीड़ित 23 बच्चे भर्ती, ओपीडी में कतार
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक गर्मी का प्रकोप बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। मंगलवार को वार्ड में भर्ती रहे 41 बच्चों में से जिनकी सेहत में सुधार हुआ उन्हें डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को भर्ती 23 बच्चों में से 16 डायरिया की चपेट में रहे। फिजिशियन डॉ. सतीश चंद्रा के मुताबिक गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ती है। ओपीडी में ज्यादातर मरीज उल्टी, दस्त, खांसी के पहुंच रहे हैं।  

बचाव के उपाय
  • शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीते रहें।
  • मौसमी फल, सब्जी, खीरा, ककड़ी, बेल, तरबूज का सेवन करें।
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। धूप में न निकलें।
  • शराब, धूम्रपान और कैफीन का सेवन कम करें। 
  • सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक धूप में कार्य न करें।
  • सुबह ठंडे पानी से नहाएं, ताकि तासीर बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed