फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather change cloudy sky with cold wave in Bareilly

Weather Update: बरेली में दो दिन की धूप के बाद फिर छाए बादल, सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 27 Jan 2023 11:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 11:08 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया, लेकिन सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। वहीं सर्द हवा चलने से ठिठुरन भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Weather change cloudy sky with cold wave in Bareilly
आसमान में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारिश के बाद दो दिन धूप खिली तो सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ले ली। सुबह हल्का कोहरा छा गया। आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। वहीं सर्द हवा चलने से ठिठुरन भी बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है, लेकिन सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके।  

विज्ञापन


बरेली और आसपास के जिलों में 23 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद गुरुवार को खुशनुमा मौसम में वसंत और गणतंत्र का जश्न मनाया गया। हालांकि दोपहर बाद बादल सूरज से लुकाछिपी करने लगे। रात से ही सर्द हवा चलने लगी। इसके कारण सुबह बादल छा गए। सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट आई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। 

विज्ञापन

शनिवार को साफ रहेगा मौसम 

गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 29 और 30 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed