फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

बारिश से शहर हुआ तरबतर... अब राहत की उम्मीद

Sat, 18 Jan 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
weather
हवा की दिशा बदली तो शनिवार को खिल सकती है धूप
विज्ञापन

गुरुवार से शुक्रवार तक 16.4 मिमी दर्ज की गई बारिश
बरेली। पिछले तीन दिनों से शहर में हो रही बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार की देर रात हवाओं की दिशा बदलने के आसार जताए हैं। ऐसा होता है तो करीब तीन दिनों तक शहरवासियों को चटख धूप खिलने से राहत मिलेगी। वहीं, शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश से तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावर्ट दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से मंडरा रहे बादलों ने तीन दिनों तक शहरवासियों को तरबतर किया। गुुरुवार देर रात हुई झमाझम बारिश का दौर शुक्रवार को भी रह-रहकर जारी रहा। देर शाम तक 16.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम से एक बार फिर पश्चिम दक्षिण पश्चिम होने की उम्मीद है। हवाओं की दिशा बदलने से मंडरा रहे बादलों का जमावड़ा खत्म होगा। आसमान साफ होने से धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बाद हवा में नमी का स्तर 95 फीसदी तक दर्ज होने की वजह से लोगों का ठिठुरन का एहसास होगा। उन्होंने करीब 23 जनवरी तक शहर में गुनगुनी धूप खिलने, 24 जनवरी से फिर बादल छाने और 26 जनवरी के बीच फिर बारिश की आशंका जताई है। साथ ही 27 जनवरी से माह के आखिर तक कमोवेश हल्की गुनगुनी धूप मिलने के आसार जताए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed