{"_id":"5e18d2ef8ebc3e87ee3bc5da","slug":"weather-bareilly-news-bly3915203151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं ने और लुढ़काया पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं ने और लुढ़काया पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज धूप तो निकलेगी पर बर्फीली हवाओं के आगे रहेगी पस्त
बरेली। बरसात से बिगड़ा मौसम शुक्रवार को भी लोगों पर भारी पड़ा। बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। कड़ाके की ठंड पूरे दिन लोगों को बेहाल किए रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कोई राहत न मिलने की बात कही है। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में अभी कुछ दिन और बना रहेगा। शनिवार को धूप तो निकलेगी, लेकिन बर्फीली हवाओं के आगे पस्त रहेगी।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर नजदीकी मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है। बारिश के बाद धूप खिल रही है लेकिन हवाओं में नमी का स्तर सौ प्रतिशत तक पहुंच गया है। साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ से बर्फीली हवाओं के शहर में प्रवेश करने से लोगों को हड्डियों में सिहरन पैदा करने वाली गलन का एहसास हो रहा है। तापमान में गिरावट आने से शहर में सर्दी का कहर और बढ़ गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा के मुताबिक शनिवार को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है, लेकिन शीतलहर लोगों को कंपकंपाएगी। 25 और 26 जनवरी को फिर ओलावृष्टि और बारिश होने के संकेत हैं।
न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट
मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट में पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड और बढ़ने की आशंका जताई गई है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की संभावना जताते हुए इन क्षेत्रों से सटे मैदानी इलाकों में सुबह और शाम घना कोहरा छाए रहने, बर्फीली हवाएं चलने और तेज बारिश की आशंका जताई गई है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री गिरावट के साथ 12.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री गिरावट के साथ 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।