{"_id":"5e0a48b88ebc3e880d69c616","slug":"weather-bareilly-news-bly3900153150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में बारिश के आसार, मिल सकती है घने कोहरे से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में बारिश के आसार, मिल सकती है घने कोहरे से राहत
विज्ञापन
सोमवार को बरेली में भी दिनभर छाई रही कोहरे की चादर।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य से 10 डिग्री कम यानी 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तामपान
बरेली। कई दिनों से शीतलहर की मार से बेहाल शहरवासियों को फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। 38 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली ठंड के तेवर सोमवार को भी तीखे रहे। दिन भर कोहरे की चादर तनी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री कम यानी 9.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दो-तीन जनवरी को बारिश की आशंका जताई है।
रविवार की तरह हल्की धूप की आस लगाए बैठे लोगों को मौसम ने झटका दे दिया। सोमवार सुबह से ही शहर पर कोहरे की चादर तनी रही। सूरज पर बादलों का पहरा रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ से बन रहे बादलों के कारण सर्दी के सितम से फिलहाल राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने दो और तीन जनवरी को हल्की या मध्यम बारिश की आशंका जताई है। इसके बाद नए साल में कोहरे से राहत मिल सकती है। सोमवार को बर्फीली हवाओं का कहर जारी रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए हैं। बारिश के बाद कोहरे का कहर कम होने पर शहरवासियों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।