{"_id":"5e026a358ebc3e879f4a9088","slug":"weather-bareilly-news-bly3893194107","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर घने कोहरे की चपेट में होगा शहर.. धूप हल्की खिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर घने कोहरे की चपेट में होगा शहर.. धूप हल्की खिलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को खिली तेज धूप से ठिठुर रहे लोगों को मिली राहत
मौसम विभाग के मुताबिक अब छाएगा घना कोहरा, बढ़ेगी ठिठुरन
बरेली। मौसम के तल्ख तेवर से ठिठुरे लोगों को मंगलवार को दिनभर खिली चटख धूप ने राहत पहुंचाई। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम का यह मिजाज बुधवार को फिर बदल सकता है। सुबह घना कोहरा छाएगा। दिन में हल्की धूप खिलने के आसार हैं, लेकिन शीतलहर से गलन बढ़ जाएगी।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार की देर रात में चली हवा से आसमान साफ हो गया। इससे मंगलवार की सुबह से ही चटख धूप का तोहफा शहरवासियों को मिला। उन्होंने बुधवार की सुबह घना कोहरा छाने और दिन में हल्की धूप खिलने की संभावना जताई है। दिसंबर के आखिर तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। मंगलवार को दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज कराते हुए 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.1 डिग्री दर्ज हुआ। आगे भी मौसम में बदलाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान के अस्थिर रहने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि हवाओं के लगातार बदलते रुख से धूप और कड़ाके की ठंड का खेल चल रहा है।