फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

सैकड़ों प्वाइंट चिह्नित, 30 प्वाइंटों पर अलाव जलाने का दावा

Tue, 24 Dec 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
weather
बरेली। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते निगम क्षेत्र के लोग अब ठिठुरने को मजबूर हैं। ठंड बढ़ने पर पिछले सप्ताह निगम अधिकारियों ने शहर के कुछ चौराहों पर अलाव की व्यवस्था जरूर की, पर अब एक बार फिर इन चौराहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां लोग अपने पैसों से अलाव के लिए लकड़ियां खरीद रहे हैं। जला रहे हैं और ठंड से मुकाबला कर रहे हैं। पर निगम अधिकारी अपनी कागजी कार्रवाई में व्यस्त हैं। दावा कर रहे हैं कि अब भी मुख्य शहर के कई जगहों पर नगर निगम अलाव जलवा रहा है। वहीं, शहर के हर वार्ड में अलाव जलवाने की बात पर वह चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, यह दावा करते समय वे यह भूल जाते हैं कि निगम ने पूर्व में अपने 80 वार्डों के ढाई सौ से अधिक जगहों को अलाव के लिए चिह्नित किया था। हर वार्ड में दो से तीन प्वाइंट चिह्नित किए गए थे। ऐसे में इन सभी वार्डों के सभी प्वाइंट पर अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए। यही नहीं, बाद में निगम में शामिल होने वाले 48 गांवों में भी अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। इसके लिए भी सर्वे किया गया। पर अब इस लिस्ट का कुछ अता पता नहीं। ठंड के दौरान अलाव जलाने के नाम पर निगम अधिकारी कोरी खानापूर्ति करने में लगे हैं। वर्तमान में शहर के दस ही ऐसे स्थल हैं जहां अलाव जलता दिखाई देता है। इसमें पुराने बस अड्डे समेत सेटेलाइट और अन्य इलाके शामिल हैं। ऐसें में निगम अधिकारियों की कार्यशैली का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में तीस जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में अलाव के प्वाइंट्स को और बढ़ाया जाएगा।
- संजीव प्रधान, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed