फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

शीतलहर: चल पड़ा गरम कपड़ों का खेल तो फिर कैसी सेल

Tue, 24 Dec 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
weather
शीतलहर: चल पड़ा गरम कपड़ों का खेल तो फिर कैसी सेल - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पिछले दो दिन में तापमान में रिकार्ड गिरावट आई है। इससे बाजार में भी गहमागहमी बढ़ने लगी है। बिजली उपकरण और गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। बाजार में गीजर और हीटर की मांग ज्यादा होने से ज्यादातर दुकानदारों ने ज्यादा कीमतें वसूलना शुरू कर दिया है। कारोबारी बताते हैं कि देर से ही सही, लेकिन सीजन का बिजिनेस अच्छा रहेगा। मांग बढ़ते ही ब्रांडेड कंपनियों ने सेल ऑफर पर ब्रेक लगा दिया है। व्यापारियों ने बताया कि इस बार अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन

शनिवार और सोमवार सुबह से ही तापमान इतना गिरा कि पिछले रिकार्ड ध्वस्त हो गए हैं। इससे बिजली उपकरण और गारमेंट बाजार में अपेक्षा से ज्यादा चमक आयी है। इस बार स्थिति यह है कि हैलोजिन हीटर और गीजरों की मांग उम्मीद से ज्यादा से है। जबकि अंगीठी वाले सस्ते हीटर बाजार से आउट हो गए हैं। ऐसे परंपरागत हीटर छोटे बाजारों तक ही सीमित हो गए हैं।
विज्ञापन


हीटर-गीजर की मांग और दाम बढ़े
सर्दी बढ़ते ही सबसे ज्यादा मांग रूम हीटर की है। इनमें में भी हैलोजिन हीटर ज्यादा पसंद किया जा रहा है। किचन और बॉथरूम हीटर का कारोबार भी पिछले साल से ज्यादा हो रहा है। अचानक बढ़ती मांग से बाजार में उपकरणों के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। स्थिति यह है कि सोमवार को हीटर और गीजर आदि उपकरणों पर ज्यादा दाम वसूले गए। दुकानदारों ने बताया कि गैर ब्रांडेड उत्पादक सप्लाई कम कर रहे हैं। इसलिए इसके अनुरूप ही दाम लिए जा रहे हैं। जबकि ब्रांडेड उत्पादों पर मनमानी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे बिजली से कारोबार चमका
24 घंटे बिजली सप्लाई होने से बिजली उपकरणों की मांग में उछाल आया है। कारोबारियों का कहना है कि पर्याप्त सप्लाई होने से उपकरणों की मांग बढ़ी है। इससे पहले बिजली सप्लाई की अनिश्चितता होने से कारोबार भी कम ही रहता था।
विंटर क्लॉथ शोरूम में बहार
लगभग सभी शोरूम, फुटपाथों, हौजरी बाजार आदि स्थानों पर गर्म कपड़ों का कारोबार में उछाल आया है। सोमवार सुबह से शाम तक पूरे दिन मौसम खराब होने के बावजूद ग्राहकों की मौजूदगी से बाजार में गर्माहट महसूस की गई। व्यापारियों ने बताया कि गरम कपड़ों की मांग ज्यादा होने से कंपनियों ने सेल ऑफर पर रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि 15 जनवरी तक ऐसा ही चलेगा।
मांग बढ़ी तो सेल ऑफर रद्द
बाजार में मांग बढ़ती देख सभी ब्रांडेड कंपनियों ने सेल ऑफर वापस ले लिए हैं। जबकि पिछले माह 25 से 70 प्रतिशत तक छूट देने के ऑफर शोरूम के बाहर प्रदर्शित किए गए थे। दिसंबर शुरूआत में भी मौसम सामान्य ही रहा। पिछले सप्ताह से मौसम ठंडा हुआ तो कंपनियों ने ऑफर रद्द कर दिए। व्यापारी बताते हैं कि अब जनवरी में ही ऑफर शुरू होेंगे।

‘मौसम में बदलाव देर से आया, इसलिए गारमेंट बाजार में ग्राहकों की भीड़ अब बढ़ रही है। ब्रांडेड और गैर ब्रांडेड दोनों उत्पादों की मांग है। जल्द ही सेल ऑफर शुरू होगा।’
- नरेंद्र गुप्ता पप्पूभाई, गारमेंट कारोबारी

‘इस बार कारोबार के अनुकूल मौसम है, 24 घंटे बिजली मिल रही है। इसलिए बिजली उपकरण बाजार चमका है। बाजार में विभिन्न उपकरण मौजूद हैं, इसलिए इस बार ज्यादा कारोबार होना तय है।’
- रविंद्र यादव, अध्यक्ष, बैकमा

‘सर्दी ज्यादा बढ़ने से उपकरणों की मांग बढ़ी है। कंपनियां मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं दे पा रही हैं। इसलिए गैर ब्रांडेड उत्पादों पर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।’
- अरुण भसीन, कारोबारी

‘इस बार अच्छा कारोबार हो रहा है। हीटर और गीजर ज्यादा बिक रहे हैं। सस्ते और ब्रांडेड दोनों की तरह के उत्पादों की जबरदस्त मांग है। पानी गर्म करने के रॉड आदि की खूब मांग है।’

- नीरज अरोरा, युवा कारोबारी

कारोबार 80 करोड़ के पार होने की उम्मीद
मौसम रिकार्ड तोड़ सर्द होते ही बिजली उपकरण, गारमेंट, हौजरी आदि बाजारों में उत्साह देखा जा रहा है। कारोबारी इसबार पिछले सालों से ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद जता हैं। कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा स्थिति देखते हुए कारोबार 80 करोड़ रुपये के पार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed