फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

आधी रात बारिश भारी, फिर पूरे दिन बिजली-पानी को मारामारी

Sat, 14 Dec 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
weather
आधी रात बारिश भारी, फिर पूरे दिन बिजली-पानी को मारामारी - फोटो : अमर उजाला, बरेली

12 घंटे तक ठप रहा कोहाड़ापीर सबस्टेशन, भड़के लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

बिजली गुल होने की वजह से पानी की सप्लाई भी ठप, परेशान हुए लोग

बरेली। बृहस्पतिवार की आधी रात से शुरू हुई बारिश ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों और मोहल्लों में भरे पानी ने तो मुसीबत बढ़ाईं ही, बारिश के साथ तेज हवाओं ने बिजली का नेटवर्क भी ध्वस्त कर दिया। कोहाड़ापीर सबस्टेशन करीब 12 घंटे तक पूरी तरह ठप रहा लेकिन यहां जेई तक नहीं पहुंचा। भड़के लोगों ने सबस्टेशन पहुंचकर हंगामा किया तब कहीं वैकल्पिक तौर पर दूसरे सबस्टेशन से कोहाड़ापीर के इलाकों में बिजली सप्लाई की कोशिश की गई लेकिन यह जोड़तोड़ भी कुछ ही देर में फेल हो गई। बिजली ठप होने से पानी की सप्लाई भी थम गई। लोग पूरे दिन बिजली और पानी के लिए परेशान रहे।
सर्दियों में पहली बारिश को ही बिजली सप्लाई का नेटवर्क नहीं झेल पाया। नियमित रखरखाव न किए जाने के कारण आए दिन ब्रेक डाउन का शिकार होने वाले कोहाड़ापीर, सनसिटी आदि कई सबस्टेशनों पर शुक्रवार को भी फाल्ट होने के बाद सप्लाई ठप हो गई। सिर्फ शहरी इलाके ही नहीं बल्कि देहात तक बिजली की सप्लाई बंद हो गई। कोहाड़ापीर उपकेंद्र ठप होने के बाद यहां तैनात जेई न खुद यहां पहुंचे न ही इसकी जानकारी वरिष्ठों अफसरों को दी। घंटों बिजली गुल रहने से परेशान लोग सबस्टेशन पर फोन करते रहे लेकिन स्टाफ ने उनका फोन भी रिसीव नहीं किया। इस पर तमाम लोग सबस्टेशन पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। लोगों की वहां तैनात एसएसओ से काफी देर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सबस्टेशन पर तैनात जेई जीराम ने पहले तो फोन ही रिसीव नहीं किया बाद में उसे स्विच ऑफ कर लिया। किसी तरह एसडीओ राजेंद्रनगर एमए खां को कोहाड़ापीर सबस्टेशन ठप होने की जानकारी मिली तो उन्होंने फाल्ट तलाशने के लिए स्टाफ लगाया। जब कोई कामयाबी नहीं मिली तो एसडीओ ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी। इसके बाद एसई शहर एनके मिश्रा और एक्सईएन विकास सिंघल कोहाड़ापीर पहुंचे। उन्होंने वैकल्पिक तौर पर डीडीपुरम उपकेंद्र लाइन से सप्लाई जुड़वाने को कहा कि लेकिन जेई ने इसकी तकनीकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूसरा स्टाफ लगवाकर लाइन जोड़ी गई। इसके बाद कुछ देर तो बिजली की सप्लाई हुई लेकिन इसके बाद यह व्यवस्था भी ठप हो गई। पता चला कि रखरखाव न होने की वजह से कई इंसुलेटर बस्ट हो गए हैं। प्रभात नगर, रेलवे क्रासिंग के पास भूमिगत केबिल काम नहीं कर रही है। केबिल बाक्स भी जवाब दे गया है। खुदाई करने पर फाल्ट नहीं मिला। बारिश में घंटों जूझने के बाद अफसरों ने राजेंद्रनगर उपकेंद्र से कोहाड़ापीर लाइन लगवा दी, इससे करीब साढ़े सात बजे ठप कोहाड़ापीर स्टेशन चालू तो हो गया लेकिन उसके संबंधित फीडर चालू नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूपों पर नहीं चले जनरेटर
शुक्रवार सुबह बिजली गुल होेते ही पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो गई। क्योंकि नगर निगम ने अपने नलकूपों पर जनरेटर व्यवस्था ही नहीं की है। महिला जागृति मंच अध्यक्ष मनु नीरज ने बताया कि सुबह और शाम पानी सप्लाई नहीं हो पायी। कोहाड़ापीर उपकेंद्र चालू होने पर भी दर्जनोें इलाकों में सप्लाई नहीं पहुंची। पूरे दिन बिजली पानी से परेशान लोग विभागीय अफसरों का घेराव करेगी।


ये इलाके रहे प्रभावित
कोहाड़ापीर, भूड़, बानखाना, प्रेमनगर, मेकनियर रोड, टिबरी नाथ कालोनी, बृजलोक कालोनी, सनसिटी विस्तार, नईबस्ती, गणपति कालोनी, गांधी नगर आदि इलाके। इन्हीं इलाकों में भाजपा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विधायक बहोरनलाल मौर्य, डा. अरुण कुमार और पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार आदि रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed