{"_id":"5dd440258ebc3e54e5619e31","slug":"weather-bareilly-news-bly3846657158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में तेज धूप, रात को ठंड से बढ़ रहे वायरल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में तेज धूप, रात को ठंड से बढ़ रहे वायरल के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिन में गर्मी और रात में सर्दी होने की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को करीब दो हजार की रही। इसमें अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम व वायरल बुखार के पहुंचे। सर्दी बुखार के मरीजों की संख्या भी हाल में ही बढ़ी है। इसके अलावा गले में खरास, बदन दर्द, हल्का बुखार जैसे मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, इन दिनों वायरल बुखार में इस तरह की दिक्कत होना आम बात है।
बदले मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। वायरल, खांसी व जुकाम का प्रकोप भी बढ़ा है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य ने कहा कि इस तरह के मौसम में वायरल बुखार होना आम बात होती है, लेकिन अगर समय पर चिकित्सक से सलाह ली जाए तो जल्द से जल्द बुखार से छुटकारा संभव है। चिकित्सक की सलाह है कि जरा भी बुखार महसूस करे तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।