फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

मौसम साफ पर हवा में ‘जहर’ बरकरार

Sat, 16 Nov 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
weather
बरेली। दिल्ली की हवा फिर सांसों के लिए संकट पैदा कर रही है। अपने शहर की हवा भी कम जहरीली नहीं है। दिवाली के बाद से खतरनाक स्थिति में पहुंचा प्रदूषण कुछ कम तो हुआ है, लेकिन स्थिति अब भी खराब है। पार्टीकुलेट मैटर (पीएम 2.5 और पीएम 10) के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति अब भी सामान्य से पांच गुना ज्यादा है जो सेहत के लिए खतरनाक है। पिछले सप्ताह के मुकाबले प्रदूषण का स्तर करीब चालीस फीसदी कम रहा। वहीं एक्यूआई जो दिवाली के बाद 500 तक पहुंच गया था वह 250 के आसपास रहा।
विज्ञापन

पर्यावरणविद डॉ. डीके सक्सेना के अनुसार पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण की स्थिति सुधरी है, लेकिन अब भी चिंताजनक है। पीएम-2.5 और पीएम 10 की मात्रा में कमी तो आई है, लेकिन सामान्य से अब भी ये पांच गुना ज्यादा है। अगर हवा तेज गति से चले तभी इससे छुटकारा मिल सकता है। उन्होंने बताया कि शहर की स्थिति सुधारनी है तो कूड़ा जलाने और निर्माण कार्य पर रोक लगानी होगी। शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या भी इसका एक कारण है।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत
डस्ट पार्टिकल सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को नुकसान पहुंचाते हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वागीश वैश्य के अनुसार बुजुर्गों में सांस संबंधी ज्यादा दिक्कतें होती हैं। बच्चों के आर्गन ज्यादा संवेदनशील होते हैं, डस्ट पार्टिकल अंदर पहुंचने के बाद इनको तेजी से नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह के समय कार्बन के कण वातावरण की निचली सतह पर होते हैं। मॉर्निंग वाक पर जो लोग जाते हैं वे तेज-तेज सांस लेते हैं और उसी अनुपात में यह कण भी अंदर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के तीन स्थानों पर प्रदूषण की स्थिति
जगह पीएम 2.5 पीएम 10
आईवीआरआई रोड 149 266
चौपुला 149 266
स्टेडियम रोड 147 257
एक सप्ताह पहले सात नवंबर को यह थी स्थिति
जगह पीएम 2.5 पीएम 10
आईवीआरआई रोड 244 407
चौपुला 276 382
स्टेडियम रोड 281 387
ऐसे समझें प्रदूषण की स्थिति
स्थिति एक्यूआई पीएम 2.5 पीएम 10
सामान्य 0-50 0-30 0-50
संतोषजनक 51-100 31-60 51-100
मध्यम 101-200 61-90 101-250
खराब 201-300 91-120 251-350
बेहद खराब 301-400 121-250 351-430
गंभीर 401-500 250 प्लस 430 प्लस
गर्म मौसम में प्रदूषण पहुंचा सकता है नुकसान
पिछले दो दिन से तापमान बढ़ा है। मौसम गर्म होने पर प्रदूषण और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि हवा चलने से कार्बन के कणों की परत उतनी गहरी नहीं बन पा रही है, लेकिन सुबह मॉर्निंग वाकर को दिक्कत हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं हुआ लेकिन अधिकतम तापमान बढ़कर 29.1 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार मौसम धूप खिलने से तापमान थोड़ा बहुत ऊपर हो सकता है। न्यूनतम तापमान पंद्रह से नीचे ही रहेगा।


रामगंगा के किनारे लग गया कचरे का ढेर
चौबारी मेले के बाद रामगंगा के किनारे कचरे का ढेर लग गया। नदी के अंदर, किनारे दूर तक प्लास्टिक और कचरे के ढेर नजर आए। बरेली कॉलेज के विधि विभाग की एक टीम डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में यहां की स्थिति देखने पहुंची की स्थिति बेहद खराब मिली। आसपास के कुछ किसानों तो कूड़े को जला भी दिया। डॉ. प्रदीप कहते हैं कि मेले के बाद घाट की सफाई होनी चाहिए थी, लेकिन यहां तो स्थिति और खराब होने के लिए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed