{"_id":"5dcc6a9e8ebc3e5b355f0046","slug":"weather-bareilly-news-bly3838683174","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के साथ छाये बादल, पारा एक डिग्री लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के साथ छाये बादल, पारा एक डिग्री लुढ़का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिसंबर जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे पारा भी लुढ़क रहा है। बुधवार को धुंध और बादल छाने से दिन में भी ठंड का एहसास हुआ। मंगलवार की तुलना में पारा एक डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। पारा गिरने का यह सिलसिला अब जारी रहेगा और एक सप्ताह के भीतर न्यूनतम पारा दस डिग्री से भी नीचे आ सकता है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार की तुलना में बुधवार को 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं धुंध बढ़ने से धूप का असर कम दिखा। ठंड का ज्यादा असर हुआ तो लोग दिन में भी स्वेटर पहने नजर आए।
मौसम वैज्ञानिक डॉॅ. एचएस कुशवाहा के अनुसार एक सप्ताह के भीतर तापमान दस डिग्री से नीचे आ सकता है। हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
धुंध बढ़ी तो फिर बढ़ा प्रदूषण का खतरा
दिवाली के बाद वातावरण में बढ़े प्रदूषण के बीच लोगों को सांसें लेना मुश्किल हो गया। हालांकि पिछले कुछ दिन से मौसम साफ हुआ तो प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ, लेकिन दो दिन से मौमस फिर खराब हो रहा है। बादल और धुंध छाने से हवा में प्रदूषण के कणों की परत फिर बनने लगी है। एक्यूआई का स्तर 200 तक आ गया था, लेकिन धुंध बढ़ने से इसमें फिर बढ़ोतरी हो सकती है। पर्यावरणविद डॉ. डीके सक्सेना के अनुसार स्मॉग या फॉग में प्रदूषण के कण हवा के साथ बहकर नहीं जा पाते। इसलिए पीएम-2.5 और पीएम-10 की मात्रा बढ़ जाती है। उन्होंने बताया धुंध बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।