{"_id":"5dbf2c448ebc3e93bc19c117","slug":"weather-bareilly-news-bly3825867179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों ने ढका आसमान, कोहरे के साथ अब हवाएं बढ़ाएंगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों ने ढका आसमान, कोहरे के साथ अब हवाएं बढ़ाएंगी ठंड
विज्ञापन
weather
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिवाली के बाद मुसीबत बना स्मॉग तो अब तक पूरी तरह नहीं छंट पाया, इस बीच रविवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई और फिर बादल भी छा गए। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ये बादल बरसेंगे तो नहीं लेकिन कोहरे से ढके वातावरण में हवा चलने से ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। कोहरा भी और घना होगा।
शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान कुछ ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो शनिवार को 28.1 और 16.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएच कुशवाहा के अनुसार अब दो-तीन दिन हल्के बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है। बादलों के साथ अब हल्की हवा चलने से धुंध छंटेगी। एक सप्ताह के भीतर तापमान न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है जिसकी वजह से सुबह औरशाम के साथ दिन में भी हल्की ठंड का अहसास होगा। उन्होंने बताया गया कि यह मौसम फसलों की बुआई के लिए उपयोगी है। किसीन चना, मसूर और मटर की बुआई कर सकते हैं।