{"_id":"5ed159b38ebc3e90ac766397","slug":"weapons-and-grenades-found-in-the-closet-of-the-tubewell-of-kesarpur-head-bareilly-news-bly407463232","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसरपुर प्रधान के नलकूप की कोठरी में मिले हथियार और हथगोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसरपुर प्रधान के नलकूप की कोठरी में मिले हथियार और हथगोले
विज्ञापन
आंवला में मिले हथियार और गोले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एसपी देहात के नेतृत्व में आंवला पुलिस ने सिरौली में दी दबिश, दो बोरे सामान जब्त
विज्ञापन
ग्राम प्रधान का नौकर हिरासत में, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार है प्रधान पति और बेटा
आंवला। सिरौली के केसरपुर की प्रधान के खेत में बने नलकूप की कोठरी से दो बोरों में भरे हथियार और हथगोले बरामद होने से हड़कंप मच गया है। एसपी देहात ने सूचना के बाद आंवला पुलिस से सिरौली क्षेत्र में दबिश डलवाई तो यह कार्रवाई की गई, इसमें अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस इसमें प्रधान के दुश्मन बदमाश का हाथ होने की आशंका मान रही है।
बुधवार सुबह सात बजे एसपी देहात के आदेश पर रामनगर चौकी इंचार्ज सोनू सिंह ने टीम के साथ सिरौली थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में ग्राम प्रधान के पति यासीन बेग के खेत में बने नलकूप पर छापा मारा। कोठरी में दूसरी मंजिल पर रखे दो बोरों में अवैध हथियार और हथगोले (बड़े सुतली बम) बरामद हुए। एक बोरी में तीन बंदूकें और तीन तमंचे थे तो दूसरी में 40 हथगोले निकले। पुलिस ने वहां पर मौजूद ग्राम प्रधान के नौकर शामिर बेग को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सूचना पर तत्काल एसपी देहात डॉ. संसार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उनके नंबर पर एक अंजान व्यक्ति की कॉल आई थी। इसके बाद उन्होंने आंवला की रामनगर पुलिस को लगाया। अंजान नंबर अब बंद हो गया है पर बताई गई बात काफी हद तक सही साबित हुई है। उन्होंने आंवला कोतवाल सुनील कुमार को सारा सामान कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
17 दिन पहले भी मिले हथियार, भगोड़ा है प्रधान पति
12 मई को केसरपुर के कलीमुद्दीन के मक्के के खेत में दबे बोरे में पांच तमंचे बरामद हुए थे। इस मामले में केसरपुर की प्रधान के पति व परिवार के कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट सिरौली थाने में दर्ज कराई गई। इसमें चार लोगों को पुलिस थाने लाई और गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया। प्रधान का पति व बेटा फरार हो गए। हथियार तब इन्हीं के बताए गए थे।
प्रधान ने किया हथियारों का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री थे नाराज
गांव निवासी मुशाहिद बेहद शातिर शख्स है। वह बड़ा अपराधी है और कई मामलों में वांछित है। मई के प्रारंभ में वह गांव लौट आया था। बताते हैं कि प्रधान ने अपने दुश्मन मुशाहिद को खोजकर पीटने के लिए बंदूक तमंचों से लैस भीड़ के साथ उसके घर पर धावा बोला। मुशाहिद तो भाग गया, पर उसके दरवाजे पर लगे सीसीटीवी में प्रधान और हथियार लिए भीड़ आ गई। बाद में उसके पक्ष ने सिरौली थाने में तहरीर दी पर पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन में मामला निपटा दिया। फिर अधिकारियों के पास सूचना पहुंची कि प्रधान ने अपने हथियार खेत में दबा रखे हैं तो उन्हें निकाला गया।
मुशाहिद की लग रही चाल, पुलिस तलाश में जुटी
पुलिस के मुताबिक मुशाहिद सिरौली में अपराध करने के बाद पड़ोसी रामपुर जिले के शाहबाद कस्बे में छिपकर रहने लगा था। वहां से 2016 में वह एक प्रतिष्ठित परिवार की बेटी को भगा लाया। उन लोगों ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया तो कुछ दिन बाद उनके खेत के नलकूप की कोठरी में भी इसी तरह हथियार और हथगोले मिले थे। तब मुशाहिद की भूमिका मानी गई थी। इस बार भी प्रधान से दुश्मनी पूरी करने को मुशाहिद ऐसा कर सकता है। पिछली बार मिले हथियारों के मामले में भी गंभीरता से जांच करनी होगी।
सूचना देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस कराया जा रहा है। अज्ञात में आंवला पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हथियार प्रधान पति ने रखे या किसी और ने साजिश की, यह जल्दी साफ हो जाएगा। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
ग्राम प्रधान का नौकर हिरासत में, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार है प्रधान पति और बेटा आंवला। सिरौली के केसरपुर की प्रधान के खेत में बने नलकूप की कोठरी से दो बोरों में भरे हथियार और हथगोले बरामद होने से हड़कंप मच गया है। एसपी देहात ने सूचना के बाद आंवला पुलिस से सिरौली क्षेत्र में दबिश डलवाई तो यह कार्रवाई की गई, इसमें अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस इसमें प्रधान के दुश्मन बदमाश का हाथ होने की आशंका मान रही है।
बुधवार सुबह सात बजे एसपी देहात के आदेश पर रामनगर चौकी इंचार्ज सोनू सिंह ने टीम के साथ सिरौली थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में ग्राम प्रधान के पति यासीन बेग के खेत में बने नलकूप पर छापा मारा। कोठरी में दूसरी मंजिल पर रखे दो बोरों में अवैध हथियार और हथगोले (बड़े सुतली बम) बरामद हुए। एक बोरी में तीन बंदूकें और तीन तमंचे थे तो दूसरी में 40 हथगोले निकले। पुलिस ने वहां पर मौजूद ग्राम प्रधान के नौकर शामिर बेग को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सूचना पर तत्काल एसपी देहात डॉ. संसार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उनके नंबर पर एक अंजान व्यक्ति की कॉल आई थी। इसके बाद उन्होंने आंवला की रामनगर पुलिस को लगाया। अंजान नंबर अब बंद हो गया है पर बताई गई बात काफी हद तक सही साबित हुई है। उन्होंने आंवला कोतवाल सुनील कुमार को सारा सामान कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
17 दिन पहले भी मिले हथियार, भगोड़ा है प्रधान पति
12 मई को केसरपुर के कलीमुद्दीन के मक्के के खेत में दबे बोरे में पांच तमंचे बरामद हुए थे। इस मामले में केसरपुर की प्रधान के पति व परिवार के कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट सिरौली थाने में दर्ज कराई गई। इसमें चार लोगों को पुलिस थाने लाई और गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया। प्रधान का पति व बेटा फरार हो गए। हथियार तब इन्हीं के बताए गए थे।प्रधान ने किया हथियारों का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री थे नाराज
गांव निवासी मुशाहिद बेहद शातिर शख्स है। वह बड़ा अपराधी है और कई मामलों में वांछित है। मई के प्रारंभ में वह गांव लौट आया था। बताते हैं कि प्रधान ने अपने दुश्मन मुशाहिद को खोजकर पीटने के लिए बंदूक तमंचों से लैस भीड़ के साथ उसके घर पर धावा बोला। मुशाहिद तो भाग गया, पर उसके दरवाजे पर लगे सीसीटीवी में प्रधान और हथियार लिए भीड़ आ गई। बाद में उसके पक्ष ने सिरौली थाने में तहरीर दी पर पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन में मामला निपटा दिया। फिर अधिकारियों के पास सूचना पहुंची कि प्रधान ने अपने हथियार खेत में दबा रखे हैं तो उन्हें निकाला गया।मुशाहिद की लग रही चाल, पुलिस तलाश में जुटी
पुलिस के मुताबिक मुशाहिद सिरौली में अपराध करने के बाद पड़ोसी रामपुर जिले के शाहबाद कस्बे में छिपकर रहने लगा था। वहां से 2016 में वह एक प्रतिष्ठित परिवार की बेटी को भगा लाया। उन लोगों ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया तो कुछ दिन बाद उनके खेत के नलकूप की कोठरी में भी इसी तरह हथियार और हथगोले मिले थे। तब मुशाहिद की भूमिका मानी गई थी। इस बार भी प्रधान से दुश्मनी पूरी करने को मुशाहिद ऐसा कर सकता है। पिछली बार मिले हथियारों के मामले में भी गंभीरता से जांच करनी होगी।सूचना देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस कराया जा रहा है। अज्ञात में आंवला पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हथियार प्रधान पति ने रखे या किसी और ने साजिश की, यह जल्दी साफ हो जाएगा। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। - शैलेश पांडेय, एसएसपी