फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   We Indian Ranvir , none

हम हैं भारतीय रणवीर, किसी से कम नहीं

Wed, 27 Jul 2016 12:59 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 27 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
We Indian Ranvir , none
कार‌िगगिल
कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को सेना के जवानों ने हेलिकाप्टर, बाइक और हार्स रेस में अपनी कला और कौशल के हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों का दिल जीतते हुए संदेश दे दिया कि भारतीय सेना किसी से कम नहीं। गरुड़ डिवीजन की ओर से मंगलवार को सुबह आर्मी एविएशन बेस के मैदान में हवा और जमीन पर कई रोमांचक करतब देखकर हर कोई वाह-वाह कर उठा।  उत्साह और जोश से लबरेज जवान संदेश देने की कोशिश कर रहे थे कि हमें कहते हैं भारतीय रणवीर, किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं ।
विज्ञापन

आर्मी एविएशन बेस के पायलट  कभी जमीन से सटाकर हेलिकाप्टर को यकायक हवा में उड़ा ले जाते तो कभी ें हिलौरे लेते हेलिकाप्टर को अचानक साध लेते। करीब 15 मिनट तक चले हेलिकाप्टर शो को दर्शक दिल थाम कर देखते रहे। इसके बाद शुरू हुआ बाइक शो। सेना की टोरना टोर टीम के जवानों ने बाइकों के जरिए करीब 20 मिनट तक दर्शकों की पलकें नहीं झपकने दीं। टीम कमांडर नायाब सूबेदार ए विनोद कुमार ने आग के गोले के बीच से बाइक निकाली फिर बाइक से दीवार भी ढहा दी। जवान रामपाल यादव ने 15 फिट लंबी सीढ़ी पर चढ़कर बाइक को संतुलित किए रखा। नायक दिलीप ने सिर के बल खड़े होकर बाइक को संतुलित कर दिखाया। इसके अलावा बिना चालक चलती बाइक पर पीटी और योगा करने, मछली की तरह तैरने जैसे कई हैरतअंगेज करतबों के बीच बाइक पर चढ़कर जवानों ने कमल के फूल का दृश्य प्रस्तुत करने के साथ हाथ में तिरंगा थामकर मानव पिरामिड भी बनाया। हाइस्पीड में क्रास बाइकिंग जैसा खतरनाक करतब भी बखूबी पेशकर खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद हुए हार्स शो में जवान सुभाष ने अपने घोड़ी हिना और जवान अजीत सिंह ने घोड़ी टीना के साथ कई करतब पेश किए। बैंड शो में जवानों ने देशभक्ति धुनें छेड़ी तो माहौल देशप्रेम से भावविभोर हो गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कारगिल युद्ध से संबंधित दृश्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। भूतपूर्व सैनिकों और वीरनारियों के लिए चिकित्सा कैंप का आयोजन भी किया गया। समारोह में उत्तर भारत एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एसके पांडेय मुख्य अतिथि रहे। चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल आरके भारद्वाज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरके भारद्वाज के अलावा सेना के कई अफसर और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी मौजूद रहे। गरुड़ डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल आरके रैना ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

फोटो...
जाट में वीर नारियों का सम्मान 
बरेली। सेना के उत्तर भारत एरिया मुख्यालय ने जाट रेजीमेंट सेंटर के युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करके कारगिल विजय दिवस मनाया। इस मौके पर जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल ललित कुमार पांडेय (अतिविशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल) ने वीर नारियों और सेवानिवृत्त सेनानियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज का यह दिवस भारतीय सेना के जवानों के उत्कृष्ट बलिदान की याद दिलाता है। इस दिन भारतीय सेना के जवानों ने घुसपैठियों को खदेड़कर सीमा से बाहर निकाल दिया और शत्रुओं को पराजित किया। कार्यक्रम में बरेली कैंटोनमेंट के अधिकारी, जेसीओ और जवानों ने भारी संख्या में भाग लिया।
इंसेट...
ये वीर नारियां हुईं सम्मानित
छोटी पत्नी बन्ने, हमीदन पत्नी उस्मान खान, मिथलेश कुमारी पत्नी गौरीशंकर, गुड्डो देवी पत्नी हरिओम सिंह, गुरमीत कौर पत्नी सुरेंद्र सिंह, कमलेश कुमारी पत्नी ब्रजअवतार सिंह और चंद्रवती पत्नी अरबिंद सिंह।



इंसेट...
लड़ने को तैयार है सेना: जीओसी
बरेली। सेना के उत्तर भारत एरिया मुख्यालय के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल ललित कुमार पांडेय ने कहा कि भारतीय सेना लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के बाद भारतीय सेना बहुत मजबूत हुई है। नई कोर हैं। बेहतर ट्रेनिंग है और अत्याधुनिक सुविधाओं से भी लैस हुई हैं। पत्रकारों से वार्ता में लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय ने कहा कि सेना आपदा प्रबंधन के लिए हर समय पूरी तरह से मुस्तैद है। यह भी तो देश सेवा का ही एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि जरूरत के लिहाज से सेना की ट्रेनिंग में बदलाव किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed