फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   We had also tried Notbandi: ND Tiwari

हमने भी किया था नोटबंदी का प्रयास: एनडी तिवारी 

Mon, 26 Dec 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 26 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
We had also tried Notbandi: ND Tiwari
We had also tried Notbandi: ND Tiwari - फोटो : बरेली, अमर उजाला
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके नारायण दत्त तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और हजार के नोट बंद किए जाने के फैसले को अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह देश के हित में हैं। पीएम की नियत पर शक न करें, जनता उनका साथ दे। रविवार को बरेली के फहम लॉन में आयोजित एक शादी समारोह में एनडी तिवारी शामिल हुए थे। यहां कुछ देर समय देने के बाद वह उत्तराखंड रवाना हो गए।
विज्ञापन

बहेड़ी के पूर्व विधायक शफीक अहमद खान की बेटी माइरा खान की शादी में श्री तिवारी आए थे। समारोह से जाते- जाते उनसे बात हुई। उनके साथ उनकी पत्नी निर्मला और बेटा रोहित शेखर तिवारी साथ थे। एनडी तिवारी ने अपने बेटे के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री को 60 दिन का समय देना चाहिए। लेकिन इसके बाद व्यवस्था बनाने में उनको बड़े कदम उठाने पड़ेंगे। क्या इससे कालाधन वापस आएगा? इस प्रश्न पर वह बोले कि कुछ पकड़े गए हैं, आगे भी पकड़े जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि जब वे कांग्रेस के समय में वित्तमंत्री थे तब उन्हाेंने भी नोटबंदी का प्रयास किया था लेकिन कैबिनेट की बैठक में उसे पास नहीं किया गया। बता दें कि श्री तिवारी राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए वित्त मंत्री थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed