फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   We are only in the interest of the Hindus Not against Muslims and Christians says Milind parande

हम सिर्फ हिंदू हित में, मुस्लिम और ईसाई के विरुद्ध नहीं: विहिप

Mon, 04 Feb 2019 01:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
We are only in the interest of the Hindus Not against Muslims and Christians says Milind parande
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद 1964 में स्थापना के बाद से लगातार हिंदू समाज को एकजुट करने और उसकी सुरक्षा का दायित्व संभालने का काम कर रहा है। सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर हिंदुओं को ताकतवर बनाने पर जोर है। विहिप मुस्लिम और ईसाई के विरुद्ध नहीं, सिर्फ हिंदू के हित में हैं। 

विज्ञापन


हिंदू समाज स्वार्थी और ईर्ष्यालु बना, इसलिए उसकी दुर्दशा बढ़ रही है। उसमें पराक्रम की कमी नहीं, सिर्फ जाति में बंटने के बजाए एकजुट होना होगा। यह कहना विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे का है।  
विज्ञापन


शहर के एक होटल में रविवार को पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर उनमें जोश भरा। खुद सक्रिय होने के साथ ही हिंदू समाज को कुरीतियां दूर करने की जिम्मेदारी सौंपी और संगठन द्वारा किए गए कार्यों को गिनाते हुए आगामी रणनीति के तहत काम करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की बात करें तो देश के पांच राज्यों में हिंदू समाज अल्पसंख्यक की श्रेणी में पहुंच चुका है। यह चिंता का विषय है। राममंदिर को लेकर कहा कि भव्य मंदिर वहीं बनेगा, जहां पर बनना है। कुछ माह की देरी को लेकर निराश न हों। केंद्र सरकार की ओर से विवादित टुकड़े के अलावा बाकी जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed