फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waves of water on the roads, city imprisoned in homes

Bareilly News: सड़कों पर पानी की लहर, घरों में कैद शहर

Tue, 02 Sep 2025 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Waves of water on the roads, city imprisoned in homes
बरेली। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के निचले इलाकों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक लोग जलभराव से जूझते रहे। हजियापुर का नाला उफान पर रहा।
विज्ञापन

सिकलापुर, सुभाषनगर सहित पुराना शहर के ज्यादातर इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर तालाब जैसा नजारा दिखा। कोई वाहन गुजरने पर पानी से लहरें उठ रही थीं। मॉडल टाउन में लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। कुछ समय बाद पानी कम हुआ तो कई इलाकों में कीचड़ की वजह से लोगों का आवागमन दुश्वार रहा।
विज्ञापन

जलभराव की वजह से संजयनगर के लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पॉश इलाकों में शुमार डीडीपुरम, राजेंद्रनगर, मॉडल टाउन की सड़कों पर भी जलभराव से जनता परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामगंज, कुतुबखाना समेत कई बाजारों में व्यापारियों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। सुभाषनगर पुलिया में जलभराव होने की वजह से आधे शहर का संपर्क कटा रहा। कई दोपहिया सवार बीच में बाइक बंद होने से गिरकर जख्मी भी हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed