फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waterlogging on roads causes problems for villagers

Bareilly News: सड़कों पर जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी

Fri, 27 Feb 2026 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 27 Feb 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on roads causes problems for villagers
सिरौली। रामनगर ब्लॉक के ग्राम लिलौर बुजुर्ग में कुछ लोगों ने नाले को मिट्टी से पाट दिया है। इससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। हाल में बनाया गया सीमेंटेड रोड और नाले का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। गांव की मुख्य सड़कों पर गंदा पानी भरने से तालाब में तब्दील हो चुकी हैं।
विज्ञापन


संकट में जनजीवन और स्वास्थ्य

इससे गांव की बड़ी आबादी प्रभावित है। सड़कों पर भरा गंदा पानी अब घरों में घुसने लगा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीण दान सिंह और सोनू सिंह ने बताया कि जलभराव से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। वहीं दिनेश कश्यप ने बताया कि कीचड़ के कारण बच्चों का स्कूल जाना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एसडीएम आंवला विदुषी सिंह से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है। इस बाबत एसडीएम कहा, मामला संज्ञान में है। तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था, लेकिन जेसीबी न होने के कारण नाला नहीं खुलवाया जा सका। जल्द खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed