फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waterlogging on Roads and Power Outages due to heavy rain in Bareilly

बरेली में तेज हवा के साथ बारिश: सड़कों पर जलभराव, शहर से देहात तक बिजली गुल; तापमान सात डिग्री तक गिरा

Mon, 04 May 2026 03:24 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 04 May 2026 03:24 PM IST
सार

बरेली में सोमवार सुबह मानसून जैसी बारिश से पूरा जिला तरबतर हो गया। तेज हवा के साथ करीब चार घंटे तक तेज बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 55 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उधर, आंधी-बारिश के चलते जिले में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। 

विज्ञापन
Waterlogging on Roads and Power Outages due to heavy rain in Bareilly
मॉडल टाउन में जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण सोमवार सुबह बरेली जिले में तेज हवा के साथ चार घंटे तक भारी बारिश हुई। बीते 24 घंटे में 55 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और सड़कों पर जलभराव हो गया। इस बारिश से न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


बारिश तड़के चार बजे शुरू हुई और करीब चार घंटे तक होती रही। इसके बाद दोपहर में धूप खिल गई। बताया जा रहा है कि मई में एक दिन में इतनी बारिश पहली बार हुई है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 16.9 डिग्री पर आ गया, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस हुई। बारिश से पहले रात में तेज आंधी चली, जिससे जिले में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। स्कूल जाने वाले बच्चों को बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचने में दिक्कत हुई। 
विज्ञापन


शहर के नाले उफना गए और मॉडल टाउन, हाजियापुर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जिससे आवागमन बाधित हुआ। शीशगढ़ कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर के मुख्य मार्ग और शाही की ग्राम पंचायत नारा फरीदपुर के मजरा केरा की गोटिया में भी जलभराव हुआ, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था चरमराई
आंधी-बारिश के कारण बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। रविवार आधी रात के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जो सोमवार दोपहर तक बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। शाही के कुड़कानरगिया फीडर की हाईटेंशन लाइन टूट गई, जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रिठौरा सबस्टेशन से जुड़े 70 से ज्यादा गांवों में भी बिजली गुल रही।

आगे भी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बताया है कि सप्ताहभर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। अप्रैल में बरेली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जिससे अब लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed