{"_id":"6a9da948ba8f23c5320be27d","slug":"waterlogging-in-town-due-to-rain-allegations-of-faulty-drain-construction-bareilly-news-c-419-1-bd11002-570-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश से कस्बे में जलभराव, गलत नाला निर्माण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश से कस्बे में जलभराव, गलत नाला निर्माण का आरोप
Sun, 06 Sep 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़। बारिश के दौरान कस्बे के मुख्य मार्ग पर पानी भर गया। राहगीरों को गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। जगह-जगह यही हालात हैं। बाशिंदों का आरोप है कि नाला जरूरत वाली जगह पर नहीं बनाया गया। उसे दूसरी जगह बना दिया गया है। इसके कारण बारिश का पानी सड़क पर भर रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था समय रहते नहीं कराई गई। जलभराव से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतें आ रही हैं। जलीश अहमद ने बताया कि करीब तीन महीने से यह समस्या बनी हुई है। बारिश होने पर स्थिति और खराब हो जाती है। आवागमन ठप हो जाता है।
रामप्रकाश गुप्ता ने कहा, नगर पंचायत अध्यक्ष को पुलिया तक नाला निर्माण कराना चाहिए था। लेकिन, जहां जलभराव नहीं था, वहीं से नाला अधूरा छोड़ दिया गया है। इसपर अभी तक डिप नहीं डाले गए हैं। ठेकेदार को अब बारिश का बहाना मिल गया है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने चोक नालियों की सफाई और समस्या का स्थायी समाधान भी मांगा है। संवाद
वर्जन,
मौसम ज्यादा खराब है। बारिश हो रही है। इसके बावजूद कर्मचारियों से नाले-नालियों की सफाई नियमित कराई जा रही है। जब ज्यादा बारिश होगी तो थोड़ा बहुत पानी निकलने में समय लगेगा ही। - नीलोफर हुसैन, नपं अध्यक्ष