फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waterlogging due to rain... Cracks in the houses of Math Lakshmipur, one house collapsed

Bareilly News: बारिश से जलभराव... मठ लक्ष्मीपुर के आशियानों में दरार, एक मकान धंसा

Fri, 04 Jul 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain... Cracks in the houses of Math Lakshmipur, one house collapsed
बरेली। बारिश से हुए जलभराव का असर दिख रहा है। मठ लक्ष्मीपुर के आशियानों में जलभराव से दरार आ गई है और एक मकान धंस गया। वहीं जलनिकासी कराने के नगर निगम के दावे बारिश में धुल गए। कई इलाकों में जलभराव बरकरार है। नए नालों और नालियों के निर्माण और पुराने नालों की सफाई के साथ प्रस्तावित ड्रेनेज सिस्टम को धरातल पर उतारने के लिए काम होता तो यह हाल न होता।
विज्ञापन

मठ लक्ष्मीपुर में नाले बंद होने से खाली प्लाट तालाब बन गया। आसपास के मकानों की नींव में पानी घुस गया। स्थानीय निवासी पूनम के मकान के पीछे वाले हिस्से में दरार आ गई है। मकान गिरने के डर से पूरा परिवार के आगे हिस्से में रहने लगा है। रामबेटी के मकान का पीछे का हिस्सा धराशायी हो गया। कई मकान और गिरने का खतरा है। आशा देवी के घर में आधा आधा फुट पानी भरा है। जलभराव से आजिज महिलाएं बृहस्पतिवार को दोपहर नगर निगम पहुंची। उन्होंने कहा कि भाष्कर हाॅस्पिटल की ओर से आने वाला नाला मानसरोवर स्कूल के निकट बंद हो गया है। इससे जलभराव होता है। नाले की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई। जलकल के अवर अभियंता अजीत सिंह ने महिलाओं से कहा कि वे शुक्रवार पंप से पानी निकलवाएंगे।
विज्ञापन

मुंशीनगर की ज्योति गुप्ता ने बताया कि नगर आयुक्त और कई अधिकारी दौरा कर चुके हैं,लेकिन जलभराव खत्म नहींं हुआ। दो साल से यही हाल है। आसपास के मार्ग ऊंचे बना दिए गए। मुख्य मार्ग जलमग्न रहता है। नेकपुर गौटिया में बारिश का जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed