फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water pipe line cracked on Prabha Talkies Road

बरेली कॉलेज में आज लगेगा रोजगार मेला

Tue, 23 Feb 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Water pipe line cracked on Prabha Talkies Road
Bareilly college - फोटो : demo photo

कॉलेज में रहेगा अवकाश, दस हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

विज्ञापन
बरेली। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को वृहद रोजगार मेला बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान में लगेगा। सोमवार की देर शाम तक तैयारियों को आखिरी रूप दिया गया। मेले में उमड़ने वाली भीड़ की आशंका के चलते कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज में अवकाश घोषित किया है।

बरेली मंडल के सेवायोजन सहायक निदेशक त्रिभुवन सिंह के मुताबिक, रोजगार मेले में 50 नामी कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। कंपनियों की ओर से विविध ट्रेड में सक्षम मिलने पर दस हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने ऐसे युवक जिन्हें अभी तक रोजगार नहीं मिला है या मनचाही नौकरी नहीं मिली है, उन्हें रोजगार मेले में प्रतिभाग करने को कहा है। जिन्होंने सेवायोजन पोर्टल की वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कराया है, वह मेले में हेल्प डेस्क पर ऑफलाइन फार्म भर सकेंगे। रोजगार मेला सुबह दस बजे से बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान में लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed