फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water logged at junction, workers clashed

जंक्शन पर पानी के लिए मची छीना झपटी, भिड़े श्रमिक

Fri, 29 May 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Water logged at junction, workers clashed
फाइल फोटो - फोटो : PTI

मिलक और दुगनपुर के बीच ब्लॉक में दो घंटे रुकी रही ट्रेन
विज्ञापन

जंक्शन पर पानी के लिए मची छीना झपटी, भिड़े श्रमिक

बरेली। एक जून से रेलवे ट्रेनें चलाने की तैयारी में जुटा हुआ है। पटरियों की पैकिंग और मेंटीनेंस आदि के काम हो रहे हैं। गुरुवार को इसका खामियाजा श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को भुगतना पड़ा। दो घंटे श्रमिक स्पेशल ट्रेन ब्लॉक में फंसी रही। ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो प्यासे श्रमिकों में पानी के लिए छीना झपटी मच गई। इसको लेकर कई श्रमिक आपस में भिड़ गए, जिन्हें आरपीएफ ने शांत किया।

डाउन लाइन पर मिलक और दुगनपुर सेक्शन पर पटरियों की मेंटीनेंस चल रही है। इस दौरान पंजाब के दोराहा से सीतामढ़ी जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन अपराह्न तीन बजे पहुंची। यह ट्रेन दुगनपुर स्टेशन पर रोक दी गई। थोड़ी देर यात्री इंतजार करते रहे, बाद में पता चला कि ट्रेन पांच बजे चलेगी। भीषण गर्मी में यात्री प्यास से व्याकुल हो गए। शाम साढ़े चार बजे ट्रेन जंक्शन पहुंची। यहां पर केवल तीन श्रमिक ही उतरे। आरएसएस के पदाधिकारी श्रमिकों को खाने के पैकेट, पानी की बोतल और पैकेट लिए बांटने के लिए खड़े हुए थे। ट्रेन रुकते ही प्यासे श्रमिकों में पानी के लिए झीना झपटी मच गई। पानी के पाउच के लिए वह प्लेटफार्म पर ही भिड़ गए, उसको लेकर लूटपाट मच गई। कुछ को पानी नहीं मिला तो वह भिड़ गए। प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ ने किसी तरह से श्रमिकों को कोच में बैठाया। इसके बाद दो ट्रेनें और गुजरीं, जिसमें आरएसएस ने पानी और खाना दिया। इससे पहले सुबह लुधियाना से गोरखपुर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से दो सौ श्रमिक जंक्शन पर उतरे। जिन्हें थर्मल स्क्रीनिंग के बाद रोडवेज बसों से घरों को रवाना किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि आरपीएफ ने सभी श्रमिकों को पानी और खाना मुहैया कराया गया जिससे वह शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed