फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water is reaching the tail of the canals, Jan Dhan safety is a priority

Bareilly News: नहरों के टेल तक पहुंच रहा पानी, जन-धन सुरक्षा प्राथमिकता

Fri, 05 Jul 2024 06:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Water is reaching the tail of the canals, Jan Dhan safety is a priority
बरेली। किसानों को सिंचाई में कोई समस्या न रहे, इसलिए रबी, खरीफ के अलावा जायद की फसल के लिए भी नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृत 338 परियोजनाओं में 75 फीसदी का कार्य पूर्ण हो चुका है। बाकी 25 फीसदी परियोजनाएं भी 90 फीसदी तक पूरी हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार देर रात बदाूयं से बरेली सर्किट हाउस पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ में कोई जन-धन हानि न हो, इसके लिए मानसून से पूर्व ही तटबंधों को दुरुस्त कराया जा रहा है। रामगंगा बैराज परियोजना का बजट रिवाइज करने के लिए मुख्य अभियंता से रिपोर्ट मांगी। सिंचाई की व्यवस्था को पारदर्शी बनाकर किसानों के हित में कार्य करना सरकार की प्राथमिकता है। हम टेल तक पानी पहुंचाने में सफल रहे। हर घर जल योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत पर बोले कि एक बार खोदाई के बाद रोड तभी बनेगी, जब सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट ठीक होगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, राघवेंद्र शर्मा, डॉ. डीसी वर्मा, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप ने जलशक्ति मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह भी शहर पहुंचे, आज करेंगे समीक्षा बैठक
बरेली। जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह बृहस्पतिवार देर रात सर्किट हाउस पहुंचे। भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे रात्रि विश्राम के लिए चले गए। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह नौ बजे वह वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 9.30 बजे सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और फिर दस बजे से जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 10.30 बजे से ढाई घंटे तक कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक होगी। दोपहर 1.50 बजे से तीन बजे तक बिथरी चैनपुर कंपोजिट स्कूल, सीएचसी बिथरी, थाना बिथरी का भ्रमण करेंगे। फिर 8वीं वाहिनी पीएसी में निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण कर फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed