{"_id":"67452f5e33bb3933db0720df","slug":"water-flowing-on-the-road-due-to-damaged-pipeline-bareilly-news-c-4-lko1064-528701-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बह रहा पानी
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज चौराहे के पास भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी सड़क पर बह रहा है। जलभराव के चलते सड़क भी खस्ताहाल हो गई है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों के साथ स्थानीय व्यापारी भी मुसीबत उठा रहे हैं। एक सप्ताह से नगर निगम का जलकल विभाग इसे सही कराना तो छोड़िए फॉल्ट तक नहीं तलाश पाया है।
सड़क पर जलभराव की वजह से कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। फॉल्ट तलाशने के लिए विभाग की टीम जुटी है। कई जगह खोदाई की जा चुकी मगर अब तक फॉल्ट नहीं मिला। इस वजह से मरम्मत नहीं हो पा रही।
जलकल विभाग के जेई अजीत सिंह ने कहा कि श्यामगंज में टीम लगी हुई है। फॉल्ट कहां है यह पता नहीं लग पा रहा है। इसको जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा।