{"_id":"620ea7a4d9ff185543683016","slug":"warrant-issued-against-nine-including-sp-candidate-bhagwat-saran-bareilly-news-bly475804079","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी भगवत सरन समेत नौ के खिलाफ वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी भगवत सरन समेत नौ के खिलाफ वारंट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पांच साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नवाबगंज प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार समेत नौ लोगों के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट सुनील कुमार वर्मा ने किया।
घटना की रिपोर्ट नवाबगंज के गांव रिछोला किफा के रहने वाले तेजराम ने लिखाई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि 14 फरवरी, 2017 को सुबह नौ बजे तेजराम अपने साथी महेंद्र गंगवार के साथ कार से जा रहे थे, तभी गांव जयनगर की ओर से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार 50-60 गाडियों के काफिले के साथ आए।
उन्होंने तेजराम की की गाड़ी रुकवा ली और भाजपा प्रत्याशी केसर सिंह का चुनाव लड़ाने पर गालीगलौज करने लगे। इतने में शेर सिंह, ओमेंद्र, योगेंद्र, अनिल गंगवार, अंशु, विनोद दिवाकर और पुरुषोत्तम गंगवार ने अपने साथ चल रहे समर्थकों के साथ नाजायज असलहों से तेजराम और महेंद्र गंगवार पर हमला कर दिया। योगेंद्र ने तेजराम को जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर वार कर दिया।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजन अंचित द्विवेदी ने बताया कि इस मामल में नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। अब तक किसी भी अभियुक्त की ओर से जमानत नहीं कराई गई है। कोर्ट में दोनों पक्षों की ओर सुलहनामा दाखिल किया गया, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने सभी लोगों के खिलाफ अदालत में हाजिर न होने पर जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले में सुनवाई के लिए अब 24 फरवरी की तारीख तय की गई है।