फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Warning to Fatehganj East, Shahi, Hafizganj and Bisharatganj police station in-charge

Bareilly News: फतेहगंज पूर्वी, शाही, हाफिजगंज और बिशारतगंज थाना प्रभारी को चेतावनी

Sat, 20 Jul 2024 07:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Warning to Fatehganj East, Shahi, Hafizganj and Bisharatganj police station in-charge
बरेली। जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर एसएसपी पहले ही आंवला और हाफिजगंज के थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर चुके हैं। अब कई थानों के लापरवाह प्रभारी एसएसपी के रडार पर आ गए हैं। जनसुनवाई में सुधार नहीं करने पर इन थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

थाना फतेहगंज पूर्वी में 31, शाही में 32, हाफिजगंज में 40 और बिशारतगंज में महज 49 शिकायतें जनसुनवाई रजिस्टर में पंजीकृत की गईं। इन थानों की इनसे ज्यादा शिकायतें एसएसपी व अन्य अधिकारियों के पास पहुंच रही हैं। जनसुनवाई अधिकारियों की एसएसपी ने फटकार लगाई है। सबसे अधिक सीबीगंज थाने में 178, बहेड़ी में 161, भुता में 135, नबावगंज में 122, अलीगंज में 115 मामले जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज किए गए। इन थानों के जनसुनवाई अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

-----
पहले से सुधार लेकिन गुंजाइश अभी बाकी

एसएसपी के सख्त तेवर के बाद पुलिस कार्यालय पर आने वाली शिकायतों की संख्या में गिरावट आई हैं लेकिन सुधार की गुंजाइश अभी बाकी है। सोलह दिन के अंदर बारादरी क्षेत्र से थाने में 109 जबकि जिला मुख्यालय पर 159 शिकायतें आईं। इज्जतनगर से थाने में 109 पुलिस कार्यालय में 120 शिकायतें आई। कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, सुभाषनगर, हाफिजगंज, भोजीपुरा व फरीदपुर में आई शिकायतों की तुलना में 75 प्रतिशत मामले जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचे। जिले के सभी थानों में कुल 2372 प्रार्थना पत्र जनसुनवाई रजिस्टर में पंजीकृत हुए वहीं 1579 शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय पहुंचे। एसएसपी ने थाना प्रभारी और सीओ को व्यक्तिगत रूचि लेकर सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लंबित विवेचना पूरा करने के निर्देश, सेटिंग करने वाले विवेचक नपेंगे
एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं को निपटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सेटिंग के चलते खेल करने वाले विवेचकों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। एसएसपी ने सभी एसपी को निर्देश दिए हैं कि वह 18, 19 और 20 जुलाई को सबसे अधिक लंबित छह विवेचनाओं में थाना स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। वहीं, सभी सीओ को निर्देशित किया है कि वह इन तीन दिनों में सर्किल के सभी थानों में दिन के 2 बजे से 5 बजे तक और रात 10 बजे से एक बजे तक विस्तृत अर्दली रूम कर विवेचनात्मक कार्यवाही में सुधार कराएं। एसएसपी ने विवेचक की ओर से खेल करने पर उनकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed