फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wanted Cattle Smuggler Arrested in Police Encounter in Bareilly

Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

Wed, 25 Mar 2026 12:29 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 12:29 PM IST
सार

बरेली जिले में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान इनामी पशु तस्कर कामिल को गिरफ्तार कर लिया। वह बीसलपुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।  

विज्ञापन
Wanted Cattle Smuggler Arrested in Police Encounter in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

बरेली जिले में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार तड़के फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी कामिल उर्फ नक्ता को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित आरोपी कामिल उर्फ नक्ता बंद पड़ी रबर फैक्टरी के पास जंगल क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिससे दरोगा पंकज कुमार घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुए घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीसलपुर का रहने वाला है आरोपी 
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी कामिल के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कामिल पीलीभीत के बीसलपुर का रहने वाला है। उससे तमंचा, कारतूस और पशु काटने से संबंधित उपकरण बरामद हुए हैं। कामिल पर गौकशी, गैंगस्टर एक्ट सहित लगभग 15 गंभीर अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed